फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ex dgp attack accused utsav release

पूर्व डीजीपी राठौड़ पर हमले का आरोपी बरी

Thu, 15 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
ex dgp attack accused utsav release

टेनिस खिलाड़ी से छेड़छाड़ के चर्चित मामले में सजा पा चुके हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ पर हमला करने के आरोपी उत्सव शर्मा को जिला अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। राठौड़ पर सेक्टर-17 स्थित पुरानी जिला अदालत के बाहर हमला हुआ था।

विज्ञापन


मामला आठ फरवरी 2010 का है। निचली अदालत से सुनाई गई सजा के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई के दौरान राठौड़ अपनी पत्नी और वकील के साथ अदालत के गेट के बाहर पहुंचे ही थे कि दोपहर करीब एक बजे उत्सव शर्मा ने हमला कर दिया। उत्सव ने राठौड़ पर तीन-चार बार हमला किया, जिसमें गाल और गर्दन पर चोटें आई थीं।
विज्ञापन


बीचबचाव में उनके वकील एनडी शर्मा के हाथ में भी चोट आई थी। दोनों को सेक्टर-16 अस्पताल लाया गया था। इस दौरान उत्सव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ तेजधार हथियार से चोट पहुंचाने व धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed