{"_id":"574087674f1c1b6f64ac7a9e","slug":"ex-cm-hooda-national-herald-case-haryana-government-haryana-bjp-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हुड्डा को घेरने के लिए सरकार ने बिछाई बिसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हुड्डा को घेरने के लिए सरकार ने बिछाई बिसात
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Mon, 23 May 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरने के लिए बिसात बिछा दी है। आने वाले समय में नेशनल हेराल्ड मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में जून के पहले सप्ताह में संभावित ढींगरा आयोग की रिपोर्ट भी कुछ नया खुलासा कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि ढींगरा आयोग की रिपोर्ट के बाद यह मामला भी सीबीआई को सौंपा जा सकता है।
मानेसर मामले में सीबीआई जांच के बाद, हुडा औद्योगिक प्लाट आवंटन मामले में सीबीआई के छापों से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार अब इस मामले में अब बैकफुट पर आने के मूड में नहीं है। छापों के बाद जो तथ्य सीबीआई के हाथ लगे हैं, उनके आधार पर सीबीआई पुलिंदा बना कर तैयार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस की जांच को आधार बना कर जांच कर रही सीबीआई को भी प्राथमिक जांच में यह साक्ष्य मिले हैं कि औद्योगिक प्लाटों के आवंटन में बड़े स्तर पर हेर-फेर हुआ है।
प्लॉट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि से ठीक पहले आवंटन प्रक्रिया में हुडा के चेयरमैन ने अपने स्तर पर बदलाव किया। कई आवेदकों ने आवेदन के लिए एक ही तरह का प्रोफार्मा भर रखा था, जबकि कई औद्योगिक प्लाट आवेदकों का उद्योगों से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था। जिन्हें प्लॉट आवंटित किए गए, वह इंटरव्यू तक की योग्यता पूरी नहीं करते थे और उनके फार्मों के कुछ कॉलम खाली ही छोड़ दिए गए। इन फॉर्मों के साथ जरूरी दस्तावेज भी नहीं लगाए गए थे, लेकिन इंटरव्यू में इन्हें अधिक अंक दे दिए गए।
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामला इस मामले से भी बड़ा है। इस मामले में सौ फीसदी जेल जाना तय है। अभी इसके अलावा भी और कई मामले हैं, जिनका खुलासा होना बाकी है।
- डा. अनिल जैन, हरियाणा भाजपा प्रभारी
भाजपा सरकार मेरे खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल गलत भावना से कर रही है। जनहित के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई हो रही है।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम हरियाणा