{"_id":"5e864d688ebc3e772431bb12","slug":"everyone-is-afraid-of-corona-parents-answer-every-question-of-children-chandigarh-news-pkl371337964","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के मनोविज्ञानी बोले- अभिभावक बच्चों को समझाएं, कोरोना एक कहानी, कुछ दिन में होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के मनोविज्ञानी बोले- अभिभावक बच्चों को समझाएं, कोरोना एक कहानी, कुछ दिन में होगी खत्म
Fri, 03 Apr 2020 01:00 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय चारों ओर कोरोना की ही चर्चा है। घरों में बच्चे भी इस पर सवाल पूछ रहे हैं। लिहाजा बच्चों समेत बड़ों के दिमाग पर भी असर पड़ रहा है। डब्ल्यूएचओ ने भी कोरोना के भय से मेंटल हेल्थ पर पड़ रहे प्रभाव को स्वीकारा है। यह बात पंजाब यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञानी प्रो. रोशन लाल ने कही।
उन्होंने कहा, ‘बच्चों की मेंटल हेल्थ तभी बेहतर रह सकती है जब बच्चों के दिमाग में आ रहे हर सवाल का जवाब अभिभावक दें। यह भी नहीं कि एक-एक बच्चे को समझाएं। घर के सभी बच्चों को एक साथ बैठाएं और बारी-बारी से उनके सवाल जानते हुए जवाब दिए जाएं। जब बच्चे संतुष्ट हो जाएंगे तो उनके दिमाग पर यह कोरोना का भय असर नहीं डालेगा।’
प्रो. रोशन लाल ने ये टिप्स दिए
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘बच्चों की मेंटल हेल्थ तभी बेहतर रह सकती है जब बच्चों के दिमाग में आ रहे हर सवाल का जवाब अभिभावक दें। यह भी नहीं कि एक-एक बच्चे को समझाएं। घर के सभी बच्चों को एक साथ बैठाएं और बारी-बारी से उनके सवाल जानते हुए जवाब दिए जाएं। जब बच्चे संतुष्ट हो जाएंगे तो उनके दिमाग पर यह कोरोना का भय असर नहीं डालेगा।’
विज्ञापन
प्रो. रोशन लाल ने ये टिप्स दिए
- कोरोना के भय को दूर करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन के बीच बैलेंस बनाएं।
- ऑनलाइन जो भी भ्रामक सूचनाएं आ रही हैं उनसे दूरी बनाएं और बच्चों के सवालों के जवाब ऑफलाइन पॉजिटिव होकर दें।
- अगर वाट्सएप के जरिये ऐसे मैसेज आ रहे हैं उसे ब्लॉक कर दें।
- बच्चों को यह भी समझाएं कि जो यह चल रहा है सब एक कहानी है जो कुछ दिन के बाद खत्म हो जाएगी।
- बच्चों का सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक का टाइम टेबल बनाना बनाएं।
- कुछ समय समाचार आदि के लिए भी तय करें। दिनभर घर में कोरोना के समाचार न चलाएं।
- बच्चों का खेल में ध्यान भी लगाना जरूरी है, ताकि उनके दिमाग डायवर्ट हो जाए।
- हर परिवार अपना एक प्लान बनाए। हर दिन कुछ करने के लिए नई योजना बनेंगी तो बच्चों का दिमाग उस तरह लग जाएगा।
- इस बात का ध्यान रखें कि पड़ोसी या किसी अन्य परिवार का प्लान कॉपी न करें।
- ऐसा करने से कोरोना के बीच बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेेगा।