फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh DC Mandeep Singh Brar Interview on Arrangements

चंडीगढ़ः रोज 97 प्रतिशत समस्याओं का समाधान कर रहा है 112, पढ़ें डीसी मनदीप बराड़ का इंटरव्यू

Wed, 22 Apr 2020 12:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 22 Apr 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh DC Mandeep Singh Brar Interview on Arrangements
डीसी मनदीप बराड़ - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में इस समय कोविड-19 की कड़ी तोड़ने के लिए कर्फ्यू लगा है। लोग घरों में कैद हो चुके हैं। ऐसे में लोगों की हर जरूरत को पूरा करने में चंडीगढ़ प्रशासन लगा हुआ है। घरों में सब्जियां, फल, दूध, अखबार और भी अन्य जरूरत का सामान पहुंचाया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन कोविड-19 से लड़ने के लिए ऐसी किन-किन चुनौतियों से लड़ रहा है और कैसे उनसे निपट रहा है, इस पर चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ से खास बातचीत..
विज्ञापन


प्रश्न : कर्फ्यू के दौरान लोगों को यदि कोई शिकायत दर्ज करानी हो तो वह कैसे अपनी शिकायत को प्रशासन तक पहुंचा पाएंगे?
उत्तर:
चंडीगढ़ प्रशासन ने किसी भी तरह की कोई शिकायत दर्ज कराने के लिए 112 वन स्टॉप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर 18 समानांतर लाइनें चालू की गई हैं। एक साथ 18 लोग अपनी शिकायत इस हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों के निवारण के लिए प्रशासन की ओर से एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ ही 5 पीसीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है। जिस विभाग से संबंधित शिकायत होती है, उसे तत्काल संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाता है और उसका निवारण किया जाता है। प्रतिदिन आने वाली शिकायतों में से 97 प्रतिशत शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रश्न: घरों में कैद लोगों तक कैसे चंडीगढ़ प्रशासन जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति कर रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से क्या व्यवस्था की गई है?
उत्तर:
कर्फ्यू में प्रशासन ने घरों में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई की जा सके, इसके लिए 16 अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। इन मजिस्ट्रेटों की देखरेख में 90 से अधिक सीटीयू की बसों के माध्यम से लोगों के घरों में सब्जियां, फल, राशन और दूध पहुंचाया जा रहा है। हर मजिस्ट्रेट को उसके क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी भी पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न: खाद्य योजनाओं के पात्रों को तो राशन दिया जा रहा है, लेकिन जो पात्र नहीं हैं, उनके खाने के लिए क्या व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है?
उत्तर:
केंद्र की ओर से खाद्य योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ में 63 हजार पात्र लोगों को राशन दिया जा रहा है। शहर के एनजीओ के साथ मिलकर ऐसे लोग जो योजना में पात्रता नहीं रखते हैं, उनके लिए प्रशासन की ओर से बनाए गए किचन में खाना पकाकर वितरित किया जा रहा है। कर्फ्यू के शुरुआत में प्रशासन ने पहले दिन 3.5 हजार खाने के पैकेट वितरित किए थे, जो आज लगभग एक लाख तक पहुंच चुके हैं। चंडीगढ़ प्रशासन यह प्रयास कर रहा है कि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

प्रश्न: कोरोना वायरस के कारण शहर में आपातकाल जैसे हालत हैं। इससे लड़ने के लिए शहर के लोग क्या प्रशासन की मदद कर रहे हैं?
उत्तर:
चंडीगढ़ में कोरोना से लड़ने के लिए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की पहल पर कोविड रिलीफ फंड बनाया गया है, जिसकी शुरुआत प्रशासक की ओर से एक लाख रुपये की राशि दान देकर की गई। इसके बाद शहर के लोगों की ओर से इस फंड में दान दिया गया, अब तक इस फंड में एक करोड़ साठ लाख तक की राशि आ चुकी है। यह राशि प्रशासन चिकित्सकीय उपकरण और अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए उपयोग कर रहा है।

शहरवासियों से डीसी की अपील
डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने चंडीगढ़ के लोगों से अपील की है कि यह समय आपातकाल का है। इससे हम सबको मिलकर लड़ना होगा। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए सभी को एहतियात रखना जरूरी है। शहर का हर कोई व्यक्ति जानता है कि इस बीमारी से कैसे लड़ना है। बस जरूरत है कि इसमें लापरवाही न की जाए। लोगों को इस बीमारी को लेकर हर समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके साथ की कर्फ्यू को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनका पालन चंडीगढ़ के लोगों को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed