{"_id":"1d86f7afbdfa1134ff7ad80d47ef6ec5","slug":"evening-opd-facility-in-gmch-16-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"GMCH-16 में शुरू होगी इवनिंग ओपीडी, जानिए कब से?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GMCH-16 में शुरू होगी इवनिंग ओपीडी, जानिए कब से?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 13 अगस्त से इवनिंग ओपीडी शुरू होने जा रही है। पहले इसकी ओपनिंग 15 अगस्त से होनी थी, लेकिन छुट्टी के कारण समय में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने सेक्टर 37 में आयोजित सीनियर सिटीजन के एक कार्यक्रम में की। ईवनिंग ओपीडी के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई हैं। पांच स्पेशलिस्ट डाक्टर और फार्मासिस्ट की भर्ती हो चुकी है।
विज्ञापन
ओपीडी की टाइमिंग शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक होगी। ईवनिंग ओपीडी खोलने का मकसद उन लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना है, जो दिन में काम करते हैं और सुबह की ओपीडी में नहीं आ पाते।
विज्ञापन
हालांकि ओपीडी में कोई भी व्यक्ति आकर दिखा सकता है। इसके बाद सेक्टर-22 व मनीमाजरा हास्पिटल में भी ईवनिंग ओपीडी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
शुरुआत में पांच डिपार्टमेंट की ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया गया है। इनमें पीडियाट्रिक्स, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, गाइनी और आर्थोपेडिक्स शामिल हैं।
ओपीडी के लिए पीजीआई, जीएमसीएच 32 व जनरल हास्पिटल से रिटायर्ड डॉक्टरों को विशेष तौर पर नियुक्त किया गया है।
अनुराग अग्रवाल ने बताया कि ईवनिंग ओपीडी में डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट ऑनलाइन शुरू करने की योजना है। इस पर काम चल रहा है। इसके शुरू होने पर कोई भी मरीज घर बैठे अपना अप्वाइंटमेंट डॉक्टर के साथ फिक्स करवा सकेगा।