फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Even two days after Diwali, Chandigarh's air remains bad... AQI remained close to 300

Chandigarh News: दिवाली के दो दिन बाद भी चंडीगढ़ की हवा खराब... 300 के करीब रहा एक्यूआई

Sun, 03 Nov 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Even two days after Diwali, Chandigarh's air remains bad... AQI remained close to 300
चंडीगढ़। दिवाली के दो दिन बाद भी शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के करीब बना हुआ है। अधिकांश हिस्सों में एक्यूआई का स्तर चिंताजनक रूप से खराब की श्रेणी में है। शनिवार सुबह सेक्टर-22 में एक्यूआई 303 दर्ज किया गया। इस इलाके में दिवाली की रात एक्यूआई 395 तक पहुंच गया था जो पूरे शहर में सबसे अधिक था।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर भले ही प्रशासन ने सामान्य पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रखा था और पटाखे जलाने के लिए दो घंटे का समय निश्चित किया था लेकिन लोग नहीं माने। तय समय के बाद देर रात तक पटाखे जलाए गए। इसके चलते हवा में खतरनाक कणों की मात्रा बढ़ गई, जिसमें मुख्य रूप से पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषक शामिल हैं। ये सूक्ष्म कण हवा में घुलकर वातावरण को धुंधला और सांस लेने के लिए हानिकारक बना देते हैं।
विज्ञापन

शहर में सेक्टर-22, 25 और 53 में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगे हुए हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे सेक्टर-22 में एक्यूआई 303, सेक्टर-25 में 278 और सेक्टर-53 में 285 दर्ज किया गया। इसके बाद पूरे दिन तीनों स्टेशन पर एक्यूआई 300 के करीब ही रहा। एक्यूआई बढ़ने के पीछे पटाखों के अलावा भी कई अन्य कारण हैं। अक्तूबर और नवंबर के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों खासकर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाई जाती है। खेतों में फसल काटने के बाद बची पराली को किसान जलाते हैं, जिससे वायु प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। यह धुआं हवा में मिलकर अन्य स्थानों पर भी पहुंच जाता है और चंडीगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती सर्दी और वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी जिम्मेदार
ठंड का मौसम जैसे-जैसे शुरू होता है, तापमान गिरने के कारण हवा में नमी बढ़ जाती है। यह नमी प्रदूषकों को ऊपर की ओर उठने नहीं देती और वे जमीन के करीब ही रह जाते हैं, जिससे वातावरण में धुंध और धुएं का स्तर बढ़ जाता है। यह स्थिति विशेष रूप से सुबह और शाम के समय अधिक गंभीर होती है, जब ठंड और नमी दोनों अधिक होती है। इसके अलावा चंडीगढ़ में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनसे निकलने वाला धुआं भी वायु प्रदूषण में योगदान देता है। दिवाली के आस-पास बढ़ी हुई आवाजाही, ट्रैफिक जाम और वाहनों के चलते वायु गुणवत्ता और खराब हो गई है।


न्यूनतम तापमान में गिरावट, 14.6 डिग्री पहुंचा
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई है। यह 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछले कई दिनों से यह 16-18 डिग्री के बीच बना हुआ था। मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को दिन साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। हालांकि सुबह और शाम को ठंडक महसूस होगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed