फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Europian, African Paintings Exhibition in Art Gallery Chandigarh

यूरोपियन और अफ्रीकन कल्चर देखने पहुंचे आर्ट गैलरी

Wed, 21 Jan 2015 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Jan 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
Europian, African Paintings Exhibition in Art Gallery Chandigarh

सिटी के कलाप्रेमियों के लिए द साउथ फील्ड्स गैलरी लेकर आया है ए मिक्स मीडिया एग्जीविशन। इसका आयोजन सेक्टर-16 स्थित शोभा आर्ट गैलरी में किया जाएगा। इसमें यूरोपियन और अफ्रीकन कलाओं के नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे। यह एग्जीविशन 21 जनवरी से 24 जनवरी तक होगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में द साउथ फील्ड्स गैलरी लंदन के गैलरिस्ट कुलदीप आर. रिहाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी में यूरोपियन और अफ्रीकन कलाकारों की करीब 56 बेजोड़ कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी की तैयारी पिछले साल कर ली गई थी। इसमें दस कलाकारों की कुछ अतुलनीय चित्रकारी, कलाकृतियां और सेरेमिक्स प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इस पत्रकार सम्मेलन में लंदन से आए तीन कलाकार रोजी कैसलडन, लेरिजा कॉनर और वॉयलेट ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजी ने कहा कि उनकी कला के नमूने एक्रिलिक्स पर आधारित हैं। इसमें फेब्रिक, स्टोंस का से समावेश किया गया है। वह इस प्रदर्शनी में अपनी कला शैली को प्रायोगिक तौर पर पेश करेंगी। वॉयलेट एक टेक्निकल कलाकार हैं। वह फिल्मों और टीवी के लिए मॉडल और स्कल्पचर मेकिंग में एक्सपर्ट हैं।

उन्होंने कहा कि वह यहां पॉलिमर क्ले यूके से लेकर आई हैं। उनकी योजना है कि यहां स्कल्पटिंग और मॉडल मेकिंग के लाइव सेशन आयोजित करें।

एक अन्य कलाकार लेरिजा कॉनर ने अपनी कलाकारी के बारे में कहा कि वह रंगों के साथ नित नए प्रयोग करने में यकीन रखती हैं। उनके चित्रों में विश्वसनीयता और निरालापन नजर आता है।


इस कला के नमूनों में भावनाओं का भी समावेश झलकता है। इस प्रदर्शनी की खूबी है कि इसमें शिक्षाप्रद आर्ट वर्कशॉप का विशेष आयोजन किया जाएगा।

इसमें पहुंचने वाले यूरोपियन कलाकार चंडीगढ़ में स्थानीय लोगों के संग मिलकर काम करते नजर आएंगे। चंडीगढ़ से पहले साउथ फील्ड्स गैलरी दिल्ली में स्कूलों के लिए भी ऐसी कार्यशालाओं का सफल आयोजन करा चुकी है।

अहम बातें
इवेंट : मिक्स मीडिया एग्जीविशन ऑफ यूरोपियन एंड अफ्रीकन आर्ट
स्थान: शोभा सिंह आर्ट गैलरी, पंजाब कला भवन, सेक्टर-16, चंडीगढ़
तारीख : 21 से 24 जनवरी, 2015 तक
समय: 21 जनवरी को दोपहर बाद 2.30 बजे, अन्य दिन सुबह 11.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed