फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Estate office to launch campaign against illegal construction after Diwali

दिवाली के बाद अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाएगा एस्टेट ऑफिस

Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Estate office to launch campaign against illegal construction after Diwali
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस दिवाली के बाद लाल डोरे के बाहर हुए अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसके लिए डीसी से मंजूरी मांगी गई है। इस कार्रवाई की शुरुआत मौलीजागरां और किशनगढ़ से होगी।
विज्ञापन

मौलीजागरां में लाल डोरे के बाहर 70 के करीब झुग्गियां बनी हुई हैं, जबकि किशनगढ़ में 22 के करीब स्ट्रक्चर बने हुए हैं। एसडीएम ने ड्राइव की मंजूरी के लिए डिप्टी कमिश्नर को फाइल भेज दी है। इस संबंध में विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ड्राइव चलाने के लिए लिस्ट तैयार की हुई है, जिसकी मंजूरी के लिए फाइल आगे भेज दी गई है। पिछले काफी समय से ड्राइव की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब दिवाली के बाद ही इन दोनों जगहों पर ड्राइव चलाकर जगह खाली कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि तब तक उन्हें उचित फोर्स मिलने की कार्रवाई भी पूरी हो जाएगी। बता दें कि विभाग की तरफ से समय-समय पर लाल डोरे के बाहर सर्वे भी करवाया जाता है और रूटीन में भी अपनी ड्राइव जारी रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed