फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Estate office sealed Berkeley Square commercial complex in Chandigarh for violating environmental rules

Chandigarh: पर्यावरण नियमों की अवहेलना पर बर्कले स्क्वॉयर सील, चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति ने की सिफारिश

Sat, 02 Sep 2023 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

बर्कले स्क्वॉयर के निदेशकों पर 3.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस बारे में सीपीसीसी सदस्य सचिव टीसी नौटियाल की ओर से बीते गुरुवार को एक नोटिस जारी किया गया था। चंडीगढ़ के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के अनुसार सीपीसीसी के निर्देश पर उपमंडलाधिकारी ने बर्कले बिल्डिंग को सील किया।

विज्ञापन
Estate office sealed Berkeley Square commercial complex in Chandigarh for violating environmental rules
बर्कले स्कवायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण नियमों की अवहेलना करने पर चंडीगढ़ के एक बड़े कॉमर्शियल कांप्लेक्स बर्कले स्क्वॉयर को एस्टेट कार्यालय ने सील कर दिया है। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (सीपीसीसी) की संस्तुति पर कार्रवाई के दौरान कांप्लेक्स में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बर्कले स्क्वॉयर के निदेशकों पर 3.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस बारे में सीपीसीसी सदस्य सचिव टीसी नौटियाल की ओर से बीते गुरुवार को एक नोटिस जारी किया गया था। चंडीगढ़ के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के अनुसार सीपीसीसी के निर्देश पर उपमंडलाधिकारी ने बर्कले बिल्डिंग को सील किया। शुक्रवार को एस्टेट ऑफिस की ओर से प्रवीण मित्तल और अनिल नारद की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छात्र संघ चुनाव: पंजाब यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के नौ दावेदार, चारों पदों में लड़कों को टक्कर देंगी लड़कियां
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण मित्तल ने बताया कि एसडीएम नीतिश सिंगला के आदेश पर बर्कले स्क्वॉयर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया है। इस कॉमर्शियल कांप्लेक्स के पास पर्यावरण क्लीयरेंस नहीं थी, जिसे लेकर प्रबंधकों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर संपदा कार्यालय ने इस बहुमंजिला भवन को सील कर दिया।

इमारत में हैं कई कार्यालय
इस बहुमंजिला इमारत में ह्यूंडई के शोरूम समेत कई निजी कंपनियों के कार्यालय संचालित होते हैं। भवन मालिकों की ओर से पर्यावरण के मानदंडों की लंबे समय से अवहेलना की जा रही थी, जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक बर्कले स्क्वॉयर में जो जगह पार्किंग के लिए चिह्नित की गई है, उस जगह पर सर्विस स्टेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी पर्यावरण निमयों का उल्लंघन सामने आया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed