{"_id":"3c81a81600f9f658e6bd1af740602b90","slug":"espresso-coffee","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बनाएं एस्प्रेसो कॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बनाएं एस्प्रेसो कॉफी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के मौसम में गर्म-गर्म कॉफी मिल जाए तो ठंड से राहत मिलती है और दिमाग भी तरोताजा हो जाता है। अब कॉफी घर पर भी बनाई जा सकती है और बाहर रेस्टोरेंट में जाकर भी पी जा सकती है।
यूं तो कॉफी कई प्रकार से बनाई जाती है, लेकिन ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट्स में बनाई जाने वाली एस्प्रेसो कॉफी को पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एस्प्रेसो कॉफी को घर पर भी बनाया जा सकता है। अब कैसे बनेगी ये कॉफी घर पर, आइए हम बताते हैं आपको-
कितने कप- 1
बनाने में समय- 8 मिनट
सामग्री-
कॉफी पाउडर- 1 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
दूध- 1 कप
पानी- 1 चम्मच
चॉकलेट पाउडर- चुटकीभर
विधि-
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो कॉफी कई प्रकार से बनाई जाती है, लेकिन ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट्स में बनाई जाने वाली एस्प्रेसो कॉफी को पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एस्प्रेसो कॉफी को घर पर भी बनाया जा सकता है। अब कैसे बनेगी ये कॉफी घर पर, आइए हम बताते हैं आपको-
विज्ञापन
कितने कप- 1
बनाने में समय- 8 मिनट
सामग्री-
कॉफी पाउडर- 1 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
दूध- 1 कप
पानी- 1 चम्मच
चॉकलेट पाउडर- चुटकीभर
विधि-
- एक कप में कॉफी पाउडर और चीनी मिलाएं।
- उसमें थोड़ा-सा गरम दूध डाल कर अच्छे से मिलाएं। इसके लिए चम्मच ले सकती हैं या फिर फेंटनी वाली मशीन।
- ध्यान रहे, इसे तब तक फेंटना है, जब तक पेस्ट हल्के ब्राउन रंग का ना हो जाए।
- जब इसमें झाग बनने लगे तब इसे फेंटना बंद कर दें।
- अब दूध को एक गहरे पैन में उबालें और कॉफी वाले कप में डालें। अब कॉफी में और ज्यादा झाग पैदा हो जाएगा।
- अब इस पर चॉकलेट पाउडर छिड़किए और सर्व कीजिए।
विज्ञापन