फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ESI Hospital procures 4,000 X-ray films.

Chandigarh News: ईएसआई अस्पताल ने मंगवाईं 4000 एक्स-रे फिल्में

Sat, 08 Aug 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
ESI Hospital procures 4,000 X-ray films.
चंडीगढ़। रामदरबार स्थित ईएसआई मॉडल अस्पताल में एक्स-रे फिल्मों की कमी से जूझ रहे मरीजों को आखिरकार राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अमर उजाला में 6 अगस्त को एक्स-रे की जगह मोबाइल फोटो के भरोसे इलाज, बाहर करवा रहे जांच शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। प्रबंधन ने 4000 एक्स-रे फिल्मों का ऑर्डर जारी कर दिया है ताकि लंबे समय से प्रभावित जांच व्यवस्था को दोबारा सामान्य किया जा सके।
विज्ञापन

अस्पताल में पिछले कई दिनों से एक्स-रे जांच तो हो रही थी लेकिन फिल्म उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को केवल मोबाइल में एक्स-रे की तस्वीर दिखाकर इलाज कराना पड़ रहा था। कई मामलों में मरीजों को निजी केंद्रों पर जांच करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी और आर्थिक बोझ झेलना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि एक्स-रे फिल्मों की व्यवस्था शुरू कर दी गई है लेकिन अस्पताल में थायरॉयड जांच अब भी बंद है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार लैब की मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण फिलहाल यह जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों को असुविधा से बचाने के लिए उन्हें ईएसआई के पैनल पर सूचीबद्ध केंद्रों पर कैशलेस सुविधा के तहत भेजा जा रहा है, ताकि जांच के लिए उन्हें अलग से भुगतान न करना पड़े। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मशीन की खराबी दूर होते ही थायरॉयड जांच दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed