{"_id":"63d04796400973435e5ac6d6","slug":"eo-arrested-for-transfer-of-plot-to-another-after-agreement-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: एग्रीमेंट के बाद प्लॉट दूसरे को ट्रांसफर किया, पांच के खिलाफ केस, EO गिरफ्तार, चार की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: एग्रीमेंट के बाद प्लॉट दूसरे को ट्रांसफर किया, पांच के खिलाफ केस, EO गिरफ्तार, चार की तलाश
Wed, 25 Jan 2023 02:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Jan 2023 02:35 AM IST
सार
इस मामले की पोल न खुले, इसके लिए आरोपियों ने प्लॉट से जुड़ी फाइलों को भी नष्ट कर दिया। विजिलेंस जांच में इसका खुलासा हुआ है। राज्य में नई सरकार के आने के बाद यह पहला मौका है जब गमाडा के किसी सीनियर अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में एक प्लॉट ब्रिकी के फर्जीवाड़े के मामले में गमाडा के ईओ (कोऑर्डिनेशन) महेश बंसल को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपी सुनेहरा सिंह सोनीपत हरियाणा, डॉ. परमिंदरजीत सिंह, दलजीत सिंह सीनियर असिस्टेंट व रिकॉर्ड कीपर गुरदीप सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। ये आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन
विजिलेंस को मोहाली के सेक्टर 80 निवासी उमेश गोयल ने शिकायत दी थी कि सुनेहरा सिंह को साल 2016 में गमाडा की तरफ से 500 वर्ग गज का प्लॉट आवंटित किया गया था। सुनेहरा सिंह ने इस प्लॉट को बेचने की योजना बनाई।
विज्ञापन
आरोपियों ने उमेश के साथ प्लॉट की बिक्री के लिए 29 मई 2017 में एग्रीमेंट किया लेकिन डील पूरी होने से पहले ही इस प्लॉट को परमिंदरजीत सिंह व अन्य के नाम ट्रांसफर कर दिया। उमेश को इसकी सूचना मिली। उसने तत्काल इस संबंध में गमाडा के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी हाउसिंग के पास दो शिकायतें दीं। साथ ही मांग की थी कि उक्त प्लॉट को किसी भी को ट्रांसफर न किया जाए। तत्कालीन ईओ महेश बंसल ने उमेश की शिकायत पर सुनवाई का मौका दिए बिना प्लॉट को परमिंदरजीत सिंह व अन्य के साथ ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
प्लॉट से जुड़ी फाइले भी नष्ट की
इस मामले की पोल न खुले, इसके लिए आरोपियों ने प्लॉट से जुड़ी फाइलों को भी नष्ट कर दिया। विजिलेंस जांच में इसका खुलासा हुआ है। राज्य में नई सरकार के आने के बाद यह पहला मौका है जब गमाडा के किसी सीनियर अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उक्त गिरफ्तारी के बाद गमाडा के अधिकारी भी दहशत में हैं। कोई भी इस मामले में बोलने से बच रहा है।