फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Environment department of Chandigarh celebrated Environment Day by organizing various programs 

विश्व पर्यावरण दिवसः बर्ड पार्क पहुंचे कॉलेज के छात्र, रॉक गार्डन से निकली साइकिल रैली

Sun, 05 Jun 2022 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने करीब 25 किमी का सफर तय किया। दूसरी तरफ, छात्रों ने बर्ड पार्क में विभिन्न पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
Environment department of Chandigarh celebrated Environment Day by organizing various programs 
पर्यावरण दिवस पर कॉलेज के छात्रों ने बर्ड पार्क का दौरा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के पर्यावरण विभाग ने रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण दिवस मनाया। विभाग की तरफ से कॉलेज के छात्रों को सुबह बर्ड पार्क का दौरा कराया गया। इसके अलावा रॉक गार्डन से एक साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसके कई लोगों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


ये रैली सीएम हाउस चौक, फर्नीचर मार्केट चौक, गोशाला चौक से होते हुए रॉक गार्डन की पार्किंग में समाप्त हुई। रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने करीब 25 किमी का सफर तय किया। दूसरी तरफ, छात्रों ने बर्ड पार्क में विभिन्न पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की। छात्रों ने बर्ड पार्क में अफ्रीकन लव बर्ड्स, बडगे रिगर्स, व्हाइट स्वान, ब्लैक स्वान, वुड डक, गोल्डन, येलो पीजेंट, ग्रीन विंग मकाओ, सन कोनर्स, अफ्रीकन ग्रे पैरेट, फिंचिज और मेलानिस्टिक पीजेंट जैसे कई पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


इस पार्क में 48 प्रजातियों के 800 से अधिक पक्षियों को लोग देख सकते हैं। गर्मियों की वजह से बर्ड पार्क सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुला है। बर्ड पार्क सप्ताह में पांच दिन पर्यटकों के लिए खुला रहता है। सोमवार और मंगलवार को बंद रखा जाता है। इन दिनों में मेंटेनेंस और दूसरे कार्य होते हैं। पार्क में पांच साल तक के बच्चों की एंट्री निशुल्क रखी गई है। पांच से 12 साल तक 30 रुपये और इससे ऊपर 50 रुपये टिकट लगती है। टिकट को बर्ड पार्क जाकर काउंटर पर और पर्यटन विभाग के मोबाइल एप पर भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed