फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entry of star campaigners in Haryana for loksabha election PM rally

चुनावी मौसम: आज से हरियाणा में स्टार प्रचारकों की एंट्री, पहली रैली पीएम की, भाषणों की गर्मी से बढ़ेगा पारा

Sat, 18 May 2024 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 May 2024 12:50 PM IST
सार

हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। इसी कारण प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज दो रैलियां कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Entry of star campaigners in Haryana for loksabha election PM rally
PM Modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा का चुनावी मौसम आज से बदलने वाला है। 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान व लू के थपेड़ों के बीच बड़े दलों के दिग्गज नेता हरियाणा की सियासी गर्मी को और तपाएंगे। बड़ी रैलियों के रूप में प्रचार के लिए अब केवल छह दिन बचे हैं, ऐसे में सारा दारोमदार दिग्गजों व स्टार प्रचारकों के कंधे पर ही है। हर दिन अब भाजपा और कांग्रेस की रैलियां प्रस्तावित हैं। शनिवार को अंबाला और गोहाना में रैलियां करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा पीएम मोदी की हरियाणा में चार रैलियां कराना चाहती है। इसमें शनिवार को दो और 23 मई को प्रचार के अंतिम दिन दो रैलियां होनी हैं।इनमें से तीन के स्थान तय हो चुके हैं। 23 मई की दूसरी रैली का स्थान अभी तय नहीं है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के लिए कनीना के गांव भोजावास, धनौंदा, खेड़ी तलवाना व आसपास के गांवों में जनसभाएं करेंगी। इसके अलावा 19 मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कैथल, करनाल और फरीदाबाद में रैलियां होंगी। 
विज्ञापन


20 मई को आएंगे अमित शाह
19 मई को ही राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी फरीदाबाद के पलवल में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करेंगे। 20 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हिसार, करनाल और सिरसा में तीन रैलियां होनी हैं। इसमें से हिसार और करनाल का कार्यक्रम तय हो चुका है। इसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में सिरसा की अनाज मंडी में और शाम को रोहतक लोकसभा के झज्जर में रैली को संबोधित करेंगे। 20 मई को ही सतपाल महाराज सोनीपत और भिवानी लोकसभा में भाजपा का गुणगान करेंगे। इसके बाद 22 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करनाल के घरौंडा, कैथल के कलायत और भिवानी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जातिगत समीकरणों को देखते हुए रैलियों के स्थान और शीर्ष नेताओं के नाम तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी इसी सप्ताह आएंगे, लेकिन अभी तक पार्टी हाईकमान से शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने 21 मई को जगाधरी में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की 22 मई को चरखी दादरी व 23 मई को एक अन्य स्थान पर रैली कराने का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा था। वहीं, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कुमारी सैलजा के समर्थन में रविवार को फतेहाबाद के भूना में जनसभा करेंगे। यहां भी क्षेत्रीय और जातीय समीकरण देखे जा रहे हैं।


नाराज राजपूतों को साधेंगे राजनाथ
भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 22 मई को हरियाणा में तीन रैलियां रखी हैं। तीनों ही रैलियां राजपूत बाहुल इलाकों में हैं। इस बार भाजपा का परंपरागत वोट बैंक रहा राजपूत समुदाय पार्टी से नाराज है। इसलिए समाज को साधने के लिए ही राजनाथ को हरियाणा में यह जिम्मेदारी दी है। पहली रैली सुबह 11 बजे मनोहर लाल के समर्थन में करनाल लोकसभा के घरौंडा, दोपहर दो बजे नवीन जिंदल के समर्थन में कैथल जिले के कलायत में रैलियां करेंगे। राजनाथ सिंह की तीसरी रैली शाम चार बजे धर्मबीर सिंह के लिए भिवानी के हुडा पार्क ग्राउंड में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed