फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   entry-level class for the 2017-18 enrollment schedule has been issued

मिशन एडमिशन: चार कॉन्वेंट स्कूलों की 640 सीटों के लिए 18 जनवरी को होगा लकी ड्रा

Wed, 30 Nov 2016 01:28 AM IST
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
entry-level class for the 2017-18 enrollment schedule has been issued
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के चार प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूलों ने 2017-18 के लिए एंट्री लेवल क्लास में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉन्वेंट स्कूलों में यूकेजी और केजी की 640 सीटों के लिए इस साल कड़ा मुकाबला होगा। मंगलवार को जारी एडमिशन शेड्यूल के तहत चारों कॉन्वेंट स्कूलों में 18 जनवरी 2017 दोपहर 3 बजे लकी ड्रा होगा। पिछले साल इन सीटों के लिए 5 हजार से अधिक अभिभावकों ने आवेदन किया था।  वहीं शहर के अन्य प्राइवेट स्कूल बुधवार को एडमिशन शेड्यूल जारी कर देंगे। 
विज्ञापन


कॉन्वेंट स्कूलों ने शिक्षा विभाग द्वारा तय कॉमन एडमिशन शेड्यूल से एक दिन पहले ही अभिभावकों के लिए दाखिले संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी। अगले सत्र में सेंट जोंस स्कूल में यूजीके की 160, कॉमर्ल कॉन्वेंट में केजी की 120, सेक्रेड हार्ट में 160 और सेंट ऐंस स्कूल में केजी की 200 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। कॉन्वेंट स्कूलों की ओर से एडमिशन शेड्यूल जारी करते ही ट्राइसिटी में अभिभावकों की दौड़-भाग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अभिभावक एक दिसंबर से कॉन्वेंट स्कूलों की वेबसाइट से आवेदन फार्म अपलोड कर संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ जमा करना होगा। स्कूलों ने निर्धारित समय में ही आवेदन स्वीकार करने की हिदायत दी है। सेंट जोंस, कॉर्मल कॉन्वेंट और सेक्रेड हार्ट में 1 से12 दिसंबर, जबकि सेंट ऐंस में 5 से 12 दिसंबर तक आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राइसिटी में अभिभावकों की 1 दिसंबर से शुरू होगी भाग-दौड़

entry-level class for the 2017-18 enrollment schedule has been issued
स्कूल एडमिशन - फोटो : File Photo
उधर सेक्टर-26 स्थित शहर के प्रतिष्ठित सेंट कबीर स्कूल ने भी नर्सरी में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्कूल प्रशासक जीएस बख्शी के अनुसार नर्सरी की 90 सीटों पर दाखिला होगा। 1 से 12 दिसंबर तक आवेदन जमा होंगे। जनरल कोटे की सीटों का लकी ड्रा 17 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा। एडमिशन फीस 46, 250 रुपये होगी। 

कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले संबंधी अन्य जानकारी
- चारों कॉन्वेंट स्कूल में सुबह 9 से 10 बजे तक ही आवेदन फार्म स्वीकार करने होंगे। 
- ऑनलाइन आवेदन फार्म भरकर हार्ड कॉपी सभी प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित स्कूल में जमा करनी होगी। 
- आवेदन फार्म जमा करते हुए 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। 
- स्कूल प्रबंधन ने 500 और 1000 के नोट नहीं लेने का फैसला लिया है। 
- ट्यूशन फीस में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है। 
- आवेदन फार्म चंडीगढ़,पंचकूला और मोहाली नगर निगम के दायरे में आने वाले सेक्टर के बच्चों के ही स्वीकार किए जाएंगे। 
- आवेदन फार्म के साथ डेट ऑफ बर्थ का मूल प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 
- 10वीं या 12वीं पास स्टूडेंट को ही एल्युमनी का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed