{"_id":"6949a6110b7de4349e0e1aaa","slug":"entry-class-admission-deadline-ends-schools-await-lucky-draw-chandigarh-news-c-16-pkl1079-904006-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एंट्री क्लास एडमिशन की अंतिम तिथि खत्म, स्कूलों में लकी ड्रॉ का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एंट्री क्लास एडमिशन की अंतिम तिथि खत्म, स्कूलों में लकी ड्रॉ का इंतजार
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री क्लास में एडमिशन को लेकर सोमवार आखिरी तारीख थी। जिन अभिभावकों ने एक से अधिक स्कूलों में आवेदन कर दिया, वहीं अब स्कूलों के लक्की ड्रॉ का इंतजार करेंगे। शहर के चार काॅन्वेंट स्कूलों सेंट एनीज सेक्टर-32, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -26, कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूलों सेक्टर- 9 में नर्सरी और सेंट जॉन हाई स्कूल सेक्टर 26 में यूकेजी क्लास के लिए लगभग 450 सीटों के लिए 4200 से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं। इन स्कूलों में एक सीट पर 8 से 9 की दावेदारी रहेगी लेकिन सीट अलॉट ड्रॉ से होगी ।
स्कूलों में 16 जनवरी से 2 फरवरी के बीच निकलेंगे ड्रॉ
एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 16 जनवरी 2026 तक सभी स्कूल एडमिशन के लिए एलिजिबल कैंडिडेट की लिस्ट को डिस्प्ले कर देंगे। इसके बाद 17 जनवरी से 2 फरवरी तक स्कूलों को पेरेंट्स की मौजूदगी में ड्रॉ निकालना होगा। ड्रॉ की पूरी जानकारी एजुकेशन डिपार्टमैंट को देनी होगी और ड्रॉ की पारदर्शिता को देखते हुए स्कूल ड्रॉ की वीडियोग्राफी भी करेंगे। लक्की ड्राॅ के कैंडिडेट और वेटिंग लिस्ट की जानकारी स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर दो फरवरी तक डिस्प्ले करेंगे। इसके बाद 13 फरवरी तक स्कूलों में एडमिशन के तहत फीस जमा होगी।