फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enterprenure Nitin Goyal Interview

200 भाषाओं के ज्ञान से बनाया 50 लाख टर्न ओवर

Wed, 07 May 2014 01:15 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 May 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
Enterprenure Nitin Goyal Interview

वकील बनने के लिए पंजाब विश्वविद्यायल से लॉ की पढ़ाई की, लेकिन इसके बावजूद अदालत न जाकर अनुवादक बन गए और अनुवादक भी ऐसे हैं कि इस समय उनकी कंपनी देश विदेश की 200 से ज्यादा भाषाओं का अनुवाद कर रही है। नितिन गोयल एक ऐसा नाम है, जिन्होंने ट्रांसलेशन के काम को अपना कारोबार बनाया और आज कारोबार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है।

विज्ञापन


संचालक नितिन गोयल की कृष्णा ट्रांसलेशन कंपनी देश विदेश के 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दे रही है। इस समय इंटरनेट की ब्लयू बोर्ड रेटिंग में कृष्णा ट्रांसलेशन का विश्व भर में दूसरा और भारत में पहला स्थान है।
विज्ञापन


किसी भाषा किसी अन्य भाषा की ट्रांसलेशन इंडस्ट्री में नितिन गोयल का जाना माना नाम हो गया है। उनकी कंपनी का साल भर का 50 लाख रुपये से ज्यादा टर्न ओवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2003 में आए इस ट्रेड में
गोयल का कहना है कि उन्होंने अनुवाद करने का काम साल 2003 में शुरू किया। उनके एक पत्रकार दोस्त गुलशन कुमार ने इस काम के लिए प्रोत्साहित किया। नितिन का कहना है कि शुरूआत में वह खुद हिंदी से अंग्रेजी एवं अंग्रेजी से हिंदी भाषा में अनुवाद करते थे।

उस समय वह लॉ के छात्र थे। उन्हें उस समय छात्र राजनीति का भी शौक था इसलिए अपने निजी और राजनीतिक खर्चे के लिए उन्होंने अनुवाद करना शुरू कर दिया। नितिन गोयल एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

क्यों आए इस इंडस्ट्री में
उन्होंने बताया कि उनके मन में बचपन से एक बात थी कि वह ऐसा कारोबार करें जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो, लेकिन कोई और कारोबार करता तो लाखों रुपये की जरूरत पड़ती, लेकिन लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अनुवाद करने के काम को ही अपना प्रोफेशन बना लिया जिसके लिए पैसे की जरूरत नहीं पड़ी सिर्फ घर में पड़ा एक कंप्यूटर काम आया।

ऑनलाइन है काम
नितिन गोयल की कृष्णा ट्रांसलेशन कंपनी बेशक 1500 लोगों को रोजगार दे रही है, लेकिन कंपनी किसी भी अनुवादक से मिली नहीं है। देश और विदेश से अनुवाद का काम आनलाइन आता है और आगे कर्मचारियों को भी आनलाइन काम भेज दिया जाता है। कंपनी का यहां पर आनलाइन काम भेजने के लिए 15 कर्मचारी मासिक वेतन पर रखे हुए हैं।

पत्नी को भी अच्छा लगा काम
नितिन गोयल की पत्नी भावना गोयल ने भी ला की हुई है। नितिन के ससुर पंजाब के जाने माने वकील है। नितिन गोयल ने बताया कि उनकी पत्नी भावन गोयल भी अब कंपनी में उनका साथ दे रही है।

पुश्तैनी कारोबार को बाय बाय
नितिन गोयल के परिवार का पुश्तैनी काम आटा चक्की का है। इसके साथ साथ कई कामर्शियल दुकानें हैं जो किराए पर दी हुई हैं, लेकिन नितिन गोयल पुश्तैनी कारोबार में हिस्सा नहीं लेते हैं।


नाटो फोर्स के लिए भी किया काम
जब अमेरिका नाटो फोर्स तालीबान पर हमला करने के लिए अफगानिस्तान में रही थी तो वहां की लोकल भाषा को अमेरिका सैनिक समझ नहीं पाते थे और लोकल लोग अमेरिकन भाषा को नहीं समझ पाते थे। ऐसे में नितिन गोयल की कंपनी ने कई अहम दस्तावेजों की भाषा का अनुवाद करके आनलाइन भेजा है। कई विदेशी कंपनियों ने अपना काम कृष्णा ट्रांसलेशन को दिया हुआ है। कृष्णा नितिन गोयल की मां का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed