फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entered the house in Sector-25, beat up two brothers, molested sister

सेक्टर-25 में घर में घुसकर दो भाईओं को पीटा, बहन से की छेड़छाड़

Wed, 25 May 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Entered the house in Sector-25, beat up two brothers, molested sister
चंडीगढ़। सेक्टर-25 कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर चार युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट की। इस दौरान भाइयों को बचाने के लिए आई बहन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट और छेड़छाड़ की। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, घर में घुसने, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इनकी पहचान सेक्टर-25 निवासी साबू, रोहित, गुज्जर उर्फ मोहित और 4 अन्य के रूप में हुई है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे आधा दर्जन से ज्यादा युवक डंडे और रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही दो भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में उसके आने पर आरोपियों ने ने मारपीट कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने युवती के दोनों भाइयों को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों में से एक पर हत्या का केस दर्ज है जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed