फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enraged youth attacked with knives, serious

Chandigarh News: रंजिशन युवक पर चाकुओं से हमला, गंभीर

Mon, 14 Oct 2024 05:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Enraged youth attacked with knives, serious
चंडीगढ़। राम दरबार में बीते शनिवार की रात साढ़े 11 बजे रंजिशन बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया। मारपीट में युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसके जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावर चाकू से वार करते रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। घायल निखिल निवासी राम दरबार को सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में हमलावर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

19 साल का निखिल रात करीब सवा 11 बजे अपने घर के पास में मौजूद था। इस दौरान एक-एक कर कुछ युवक आए और निखिल को घेरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। युवक पर डंडों के अलावा लोहे की रॉड और चाकू सेे हमला किया गया। युवक को तब तक बुरी तरह से पीटा गया जब तक की वह लहूलुहान हालत में बेसुध होकर जमीन पर नहीं गिर गया। यह वारदात नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-31 थानाक्षेत्र में मारपीट का एक दूसरा मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने लविंदर सिंह, उनके भाई राजिंदर कुमार और राजिंदर के बेटे आकाश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि राकेश राणा, शेर सिंह उर्फ सेट्टी और 5-6 अन्य लोगों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी राकेश राणा और शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed