फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineering seats not filled in Haryana

इंजीनियरिंग से मोहभंग, संकट में हरियाणा के तकनीकी कॉलेज, नहीं भर रही स्वीकृत सीटें

Wed, 11 Jul 2018 09:43 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Engineering seats not filled in Haryana
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में पिछले कुछ सालों के दौरान इंजीनियरिंग कोर्स को लेकर विद्यार्थियों का मोहभंग हो रहा है। इसके चलते हरियाणा के तकनीकी कालेज संचालक टेंशन में हैं। आलम यह है कि इन कालेजों में उक्त कोर्सों की जितनी अधिकृत सीटें तय की गई हैं, वे सीटें भी पूरी नहीं भर पा रही है। इस वजह से कई कालेजों ने इंजीनियरिंग कोर्स की विभिन्न स्ट्रीम्स बंद कर दी है।
विज्ञापन


हरियाणा के करीब 140 टेक्निकल कॉलेज हैं। इसमें इंजीनियरिंग के विभिन्न ट्रेडों समेत अन्य कोर्स करवाए जा रहे हैं। करीबन डेढ़ दशक पहले स्थिति देखें  तो छात्रों में इंजीनियरिंग को लेकर काफी क्रेज था। बहुत से शैक्षणिक संस्थानों ने शहरी इलाके से दूर ग्रामीण अंचलों में अलग से बड़े कैंपस खोलकर तकनीकी कालेज को स्थापित किया गया। इन कालेजों को बड़े शैक्षणिक प्रोजेक्ट को रूप में खोला गया था।
विज्ञापन


दाखिलों के लिए एजेंटों का सहारा ले रहे कालेज
आज सूबे के तकनीकी कालेजों में छात्रों का जबरदस्त टोटा है। कुछ प्राइवेट कालेजों के स्टाफ ने बताया कि पिछले कई साल तो इंजीनियरिंग के प्रति छात्रों का रुझान अच्छा था, लेकिन अब पूरी सीटें भी नहीं भर पा रही है। स्थिति यह है कि छात्रों के दाखिले के लिए जहां कई कालेजों द्वारा एजेंटों का सहारा लिया जा रहा है, वहीं प्रति दाखिले की कमीशन भी तय की गई है। यहां तक की कुछ कालेजों के स्टाफ तक को भी प्रति छात्र एडमिशन करवाने के कमीशन देने का ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े में ही झलक रही टेंशन
हरियाणा में सरकारी और निजी तकनीकी संस्थानों में वर्ष 2015-16 में, बीई/बीटेक पठ्यक्रमों में कुल स्वीकृत सीटें 58134 थीं, जिनमें से 39551 सीटें खाली रह गई।। नौ सरकारी संस्थानों में स्वीकृत सीटें 2830 थीं, जिनमें से 830 खाली रही,  जबकि 139 निजी संस्थानों में स्वीकृत सीटें 55304 थी, जिनमें से 38721 सीटें खाली थीं। वर्ष 2016-17 में बीई/बीटेक के लिए कुल स्वीकृत सीटें 51902 थी, जिनमें से 37323 सीटें खाली रही।


दस सरकारी संस्थानों में स्वीकृत सीटें 3190 थी, जिनमें से 913 खाली रही, जबकि 127 निजी संस्थानों में स्वीकृत सीटें 48712 थी, जिनमें से 36410 सीटें खाली रही। वर्ष 2017-18 में बीई/ बीटेक के लिए कुल स्वीकृत सीटें 43771 थी, जिनमें से 29858 सीटें खाली रही। 13 सरकारी संस्थानों में स्वीकृत सीटें 3831 थी, जिनमें से 1490 खाली रहे, जबकि 114 निजी संस्थानों में स्वीकृत सीटें 39940 थी, जिनमें से 28368 सीटें खाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed