फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   engineering college students unique idea and device for indian railway

इंडियन रेलवे के लिए बड़े काम का है इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का ये अनोखा आइडिया, देखिए

Thu, 23 Mar 2017 09:23 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Thu, 23 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
engineering college students unique idea and device for indian railway
indian railway
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का ये अनोखा आइडिया इंडियन रेलवे के बड़े काम आ सकता है। अगर इसे अपना लिया जाये तो एक समस्या का समाधान हो जाएगा।  स्टूडेंट्स ने इंडियन रेलवे को एक ऐसा आइडिया दिया है, जिससे सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेन के न तो थमेंगे और न ही ये कैंसिल होगी।
विज्ञापन


कोहरे में सिग्नल दिखाई देने के लिए हरियाणा में सोनीपत जिले के हिंदू कॉलेज के छात्रों ने एक माइक्रो कंट्रोलर एंबेडिड (जीएसएम व सीडीएमए) सिस्टम तैयार किया है। इस सिस्टम को ट्रेन में लगाकर चलाया जाएगा तो कोहरे में भी ग्रीन व रेड सिग्नल ट्रेन चालक अपने केबिन में देख सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि कॉलेज के छात्रों ने यह सिस्टम तैयार करके रेलवे मंत्रालय को भेजा था, जिसे वहां से अप्रूवल मिल गई है। अब उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में जाकर एक अप्रैल को लगातार 36 घंटे तक इस प्रोजेक्ट पर काम करके रेलवे को दिखाना होगा। अगर रेलवे को यह प्रोजेक्ट बेहतर लगता है तो उस पर बड़े स्तर पर काम करके लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह काम करेगा ये सिस्टम

engineering college students unique idea and device for indian railway
इंडियन रेलवे के लिए अनोखा डिवाइस
हिंदू कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के गौरव सिन्हा व विनय सिंघल ने बताया कि छात्रों ने डिवाइस बेस्ड सिस्टम तैयार किया है। जिसमें उनकी ओर से कुछ प्रोग्राम डाले गए हैं जो जीएसएम व सीडीएमए दोनों तरह के सिग्नल पर काम करेगा। इसके लिए रेलवे अपने सिग्नल भी दे सकता है तो किसी टेलीकॉम कंपनी के सिग्नल भी लिए जा सकते हैं।

इसके लिए डिवाइस व डिस्पले ट्रेन चालक के केबिन में लगाए जाएंगे, जिससे उसको सब कुछ अपने केबिन में पता चलता रहेगा कि लाइन खाली है या सामने से आने वाली ट्रेन कितनी दूर है। इससे कोहरे में सिग्नल नहीं दिखाई देने वाली समस्या खत्म हो जाएगी।

केंद्र सरकार ने मांगे थे ऑनलाइन सुझाव

engineering college students unique idea and device for indian railway
indian railway
केंद्र सरकार ने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन सुझाव मांगे गए थे। यह सुझाव स्मार्ट इंडिया हैकेथन 2017 के तहत मांगे गए थे, जिसमें हिंदू कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस के छात्रों दीपक जोशी, दीपक मित्तल, प्रिंस, आशीष गुप्ता, अमरीश, उद्भव सिंघल ने अपना प्रोजेक्ट भेजा था।

उस प्रोजेक्ट पर वह शिक्षक गौरव सिन्हा व विनय सिंघल की देखरेख में काम कर रहे थे। उनके प्रोजेक्ट को रेलवे ने अप्रूवल देकर इन सभी को उदयपुर के ट्रेनिंग सेंटर में बुलाया है, जहां इन सभी को प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।  प्रो. केके सैनी, डायरेक्टर व प्रिंसिपल हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने छात्रों के इस आविष्कार पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed