फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineer injured in accident had to have his left leg amputated

Chandigarh News: हादसे में घायल इंजीनियर का काटना पड़ा बायां पैर

Wed, 29 Nov 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Engineer injured in accident had to have his left leg amputated
पंचकूला। रविवार 26 नवंबर की दोपहर डंपर चालक की लापरवाही के कारण हादसे का शिकार हुआ नवीन मोहाली के मैक्स अस्पताल में एडमिट है। पेशे से इंजीनियर नवीन की बाईं टांग को डॉक्टरों की ओर से काटकर हटाना पड़ा। नवीन ने बताया कि डंपर चालक की लापरवाही के कारण उसने हमेशा के लिए अपनी बाईं टांग को खो दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नवीन पेशे से इंजीनियर है और वह चंडीगढ़ आईटी पार्क स्थित इंफोसिस कंपनी में काम करता है। 26 नवंबर की दोपहर 3.15 बजे वह बाइक से बंदरघाटी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां से डंपर तेज गति से मुड़ा और उसने नवीन की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नवीन बाइक से गिर पड़ा और डंपर का पहिया उसकी बाईं टांग को कुचल गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके तुरंत बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नवीन को सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां हालत गंभीर होता देख उसे पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों ने पीजीआई से नवीन को मोहाली के मैक्स अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए एडमिट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed