फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encroachment squad collected revenue of 10.43 lakhs in 15 days

अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते ने 15 दिन में जमा किया 10.43 लाख का रेवेन्यू

Thu, 22 Oct 2020 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Encroachment squad collected revenue of 10.43 lakhs in 15 days
चंडीगढ़। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के चाचा ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ। इसके बाद मामले की सूचना चाइल्ड लाइन और पुलिस को दी गई। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 31 वर्षीय आरोपी चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को जीएमएसएच-16 से सूचना मिली कि एक 14 वर्षीय किशोरी चार महीने की गर्भवती है। सूचना पर पुलिस और चाइल्ड लाइन 1098 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद किशोरी की काउंसलिंग शुरू की गई। पीड़िता ने चाइल्ड लाइन की टीम को बताया कि वह छठी कक्षा तक पढ़ी है और औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसके परिजन मजदूरी का काम करते हैं। जब उसके परिजन काम पर चले जाते थे तो वह घर में अकेली रहती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी चाचा उसके घर में आता रहता था। आरोप है कि पिछले करीब चार महीने से उसका चाचा उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इतना ही नहीं विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed