फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encroachment squad collected revenue of 10.43 lakhs in 15 days

अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते ने 15 दिन में जमा किया 10.43 लाख का रेवेन्यू

Thu, 22 Oct 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Encroachment squad collected revenue of 10.43 lakhs in 15 days
चंडीगढ़। वित्तीय संकट से जूझ रही निगम को अतिक्रमण हटाने वाले विभाग का सहारा मिल गया है। लगातार बेहतर करते हुए दस्ते ने 15 दिन में ही 10 लाख 43 हजार का रेवेन्यू इकट्ठा कर निगम को दे दिया है। इससे पहले पिछले माह दस्ते ने 20 लाख 72 हजार 675 रुपये का रेवेन्यू इकट्ठा किया था। यह अब तक का सबसे बड़ा योग था। जुलाई माह में भी विभाग ने 17.22 लाख रुपए का रेवेन्यू इकट्ठा किया था। 15 दिन में उपनिरीक्षकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में 1098 चालान काटे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद जब मार्केट खुले तो विभाग के निरीक्षक व उपनिरीक्षक को निर्देश दिए गए थे कि बिना वजह परेशान न किया जाए, लेकिन कोई बरामदों में सामान मिले तो कार्रवाई की जाए। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि लोगों की सहूलियत के लिए सभी उप निरीक्षक को कहा गया है कि थोड़ी रियायत दी जा सकती है, लेकिन बरामदों में सामान नहीं लगने दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कहीं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा चालान किए रतन सिंह ने, रेवेन्यू भूपेंदर कौर के नाम
पिछले 15 दिनों में कई सूची देखी जाए तो इसमें सबसे ज्यादा 161 चालान रतन सिंह के नाम हैं। वहीं सबसे ज्यादा रेवेन्यू भूपेंदर कौर के नाम है। भूपेंदर कौर ने 2 लाख 11 हजार का रेवेन्यू वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :::
यह चालान निगम के रेवेन्यू के लिए नहीं बल्कि शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए होते हैं। दुकानदार व्यवस्थित होंगे तो फिर चालान की जरूरत ही नहीं होगी, वहीं शहर की सुंदरता बरकरार रहेगी।
-सौरभ अरोड़ा, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed