{"_id":"5b4989bd4f1c1b45748b48b3","slug":"encounter-of-scoundrals-near-naina-devi-temple-in-himachal-pradesh-by-mohali-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैना देवी मंदिर के पास मोहाली पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, एक की मौत और दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैना देवी मंदिर के पास मोहाली पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, एक की मौत और दो गिरफ्तार
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
नैना देवी एनकाउंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में नैना देवी मंदिर के पास बदमाशों का एनकाउंटर किया। इसमें एक बदमाश की मौत की खबर है, वहीं दो गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के बदमाश थाना सोहाना के एरिया से कार स्नैच करके भागे थे। बदमाशों की पहचान जग्गू गैंग के सन्नी गुरदासपुर गोल्डी डेरा बाबा नानक व अमनपुरी चमकौर साहिब के रूप में हुई है।
इस आपरेशन की अगुवाई एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल कर रहे थे, जबकि डीएसपी सिटी दो रमनदीप सिंह व सीआईए इंचार्ज तिरलोचन सिंह भी उनके साथ थे। जानकारी के मुताबिक, सोहाना से गन प्वाइंट पर गाड़ी स्नैच करने के बाद आरोपी अपनी कार से कुराली की तरफ भागे थे। यहीं से मोहाली पुलिस ने गैंगस्टरों का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने मोहाली पुलिस पर गोलियां भी बरसाई।
हालांकि मोहाली पुलिस ने जवाबी कार्रवाई जारी रखी। साथ ही नैनादेवी के पास इन्हें दबोचकर घेर लिया। इस दौरान गैंगस्टरों ने फिर गोलियां बरसाई। जवाबी कार्रवाई करते हुए मोहाली पुलिस ने भी फायरिंग की। इस फायरिंग में एक गैंगस्टर की मौत हो गाई। वहीं, पकड़े गए बदमाशों पर सोहाना थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।