फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Encounter in Jandiala Guru of Amritsar, Gangster shot dead

Amritsar: एनकाउंटर में चार हत्याओं का आरोपी ढेर, बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में मौत

Wed, 20 Dec 2023 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 12:27 PM IST
सार

23 वर्षीय अमरी से अलग अलग मामलों में पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान उसने बताया कि उसने नहर के किनारे हेरोइन छिपा रखी है। पुलिस उससे हेरोइन की रिकवरी करवाने के लिए नहर किनारे लेकर गई थी। पुलिस ने उससे 0.30 बोर का एक चाइनीज पिस्टल भी बरामद किया है। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
Encounter in Jandiala Guru of Amritsar, Gangster shot dead
अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के निकटवर्ती कस्बा जंडियाला गुरु में अमृतसर पुलिस ने एक गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को एनकाउंटर में मार गिराया है। अमरी तीन मर्डर केस में शामिल था जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अमरी से अलग अलग मामलों में पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान उसने बताया कि उसने नहर के किनारे हेरोइन छिपा रखी है। पुलिस उससे हेरोइन की रिकवरी करवाने के लिए नहर किनारे लेकर गई थी। वहां पर गैंगस्टर ने एक पिस्टल भी छिपा रखी थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Highcourt: एसएसपी के पत्र पर यूएपीए-पीएमएलए के तहत कार्रवाई नहीं शुरू कर सकते, पंजाब सरकार को आदेश

अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह के अनुसार हेरोइन निकालने के दौरान उसने वहां पर छिपा कर रखे पिस्टल को निकाला और फायरिंग करते हुए हथकड़ी लगे ही भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे रुकने को कहा लेकिन वह फायरिंग करता हुआ भागता रहा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और उसे मार गिराया। पुलिस ने उससे 0.30 बोर का एक चाइनीज पिस्टल भी बरामद की है। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है, जिसे अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed