{"_id":"64ceb1c80171437a360ff1f8","slug":"employees-will-lay-siege-to-ut-secretariat-on-11th-for-demands-chandigarh-news-c-16-pkl1043-207567-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मांगाें के लिए 11 को यूटी सचिवालय के घेराव करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मांगाें के लिए 11 को यूटी सचिवालय के घेराव करेंगे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-79 और 26 के मेंटेनेंस बूथ पर शनिवार को कर्मचारियों ने बैठक की। इसमें सीवर, इलेक्ट्रिकल और जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान मांगों के लिए 11 अगस्त को यूटी सचिवालय के घेराव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सचिवालय का घेराव को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले होगा।
बता दें को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाने, समान काम के लिए समान वेतन देने, खाली पोस्टों को जल्द भरने, डेली वेज वर्करों को 6वें पे कमिशन का लाभ देने, तथा गैर कानूनी तरीके से निकाले गए वर्करों को दोबारा काम पर रखने की मांग के लिए यूटी मुलाजिमों का संघर्ष लंबे समय से चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन वर्करों की मांगों के प्रति संजीदगी नहीं दिखा रहा। इसलिए संघर्ष और तेज किया जा रहा है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि पब्लिक हेल्थ के निचले स्तर के अधिकारी ठेकेदारों से मिलकर प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
बैठक को इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन के प्रधान किशोरी लाल, विरेंदर बिष्ट, चैन सिंह राणा, गुरप्रीत सिंह, दी वाटर सप्लाई वर्कर्स युनियन के प्रधान राजिंदर कुमार, को-ऑर्डिनेशन कमेटी के कैशियर किशोरी लाल, प्रीतम सिंह अमृतपाल, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह ने भी संबोधित किया।