{"_id":"628beb4d0194b768875282d0","slug":"employees-will-get-arrears-of-6-and-a-half-years-chandigarh-news-pkl4515360189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को मिलेगा साढ़े 6 साल का एरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को मिलेगा साढ़े 6 साल का एरियर
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने कर्मचारियों को करीब साढ़े 6 साल का एरियर देने का फैसला लिया है। इससे प्रशासन के कर्मचारियों के चेहरे खिल गए हैं। एरियर का लाभ डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों को भी मिलेगा।
यूटी प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशासन के 24858 कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से 30 सितंबर 2021 तक का एरियर मिलेगा। इसके अनुसार ग्रुप-ए के कर्मचारियों को 5 से 7 लाख रुपये के बीच एरियर मिलेगा। इस फैसले से प्रशासन पर करीब 350-400 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वर्तमान में चंडीगढ़ में प्रशासन, विभिन्न बोर्ड, निगम व अन्य में कुल 24858 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इनमें से 971 कर्मचारी विभिन्न श्रेणियों के तहत डेपुटेशन पर हैं। इनमें से 602 कर्मचारी पंजाब, 323 हरियाणा और 46 अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश व गृह मंत्रालय से हैं। इन सभी को एरियर का लाभ मिलेगा। बता दें कि छठे पंजाब वेतन आयोग के तहत संशोधित वेतन नियम लागू करने के चलते यूटी प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को वेतन संशोधन का एरियर जारी करने का फैसला लिया है।
2022-23 के बजट एस्टीमेट से जारी होगा एरियर
वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट एस्टीमेट से एरियर को जारी किया जाएगा। वेतन संशोधन के तहत एरियर जारी करने के बाद सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने यहां कर्मचारियों के वेतन को लेकर बजट की आवश्यकता की जांच करें कि उन्हें कितने अतिरिक्त बजट की जरूरत है। इसके साथ ही संशोधित बजट एस्टीमेट में भी इसे लेकर अपनी डिमांड भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिसे सितंबर और अक्तूबर माह में केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वित्त सचिव के लिए वित्त एवं योजना अधिकारी की तरफ से यूटी प्रशासक की मंजूरी के बाद ही इसे जारी किया गया है।