{"_id":"62bd33d29697ff5a21288982","slug":"employees-of-national-health-mission-in-haryana-postponed-their-strike-to-july-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"NHM Strike postponed: हरियाणा में टली एनएचएम कर्मियों की बेमियादी हड़ताल, सरकार के आश्वासन पर माने कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NHM Strike postponed: हरियाणा में टली एनएचएम कर्मियों की बेमियादी हड़ताल, सरकार के आश्वासन पर माने कर्मी
Thu, 30 Jun 2022 10:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:55 AM IST
सार
एनएचएम कर्मियों ने वार्षिक वेतन वृद्धि, एचआरए, मेडिकल व महंगाई भत्ता नहीं देने के हरियाणा सरकार के फैसले के बाद हड़ताल पर जाने का एलान किया था।
विज्ञापन
एनएचएम की हड़ताल स्थगित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के 14 हजार नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मियों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल टाल दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नए सेवा नियमों को लागू करने पर रोक लगाने के बाद एनएचएम कर्मियों ने यह फैसला लिया। वित्त विभाग के नए परामर्श को रद्द करने के लिए दस दिन का समय दिया है। एनएचएम कर्मचारी संघ व सर्व कर्मचारी संघ ने विज के निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन
वार्षिक वेतन वृद्धि, एचआरए, मेडिकल व महंगाई भत्ता नहीं देने के सरकार के फैसले के बाद नेशनल हेल्थ मिशन कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बजाय फिक्स वेतन देने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
बीते एक जून को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में सिविल सचिवालय में बैठक हुई थी। उसमें नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक, एचआर परामर्शदाता, निदेशक वित्त एवं लेखा व विधि अधिकारी एनएचएम शामिल हुए थे। जिसमें वेतन फिक्स करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने चार साल पहले लागू हुए बायलॉज को खत्म कर वेतन फिक्स करने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने एनएचएम कर्मियों के प्रदेशव्यापी आंदोलन का पुरजोर समर्थन का एलान किया है। संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों को किसी सूरत में स्वीकार नहीं है।