फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees met the Chairman of Safai Karmachari Commission, raised the issue of recruitment

Chandigarh News: सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष से मिले कर्मचारी, भर्ती का उठाया मुद्दा

Tue, 09 Jan 2024 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Employees met the Chairman of Safai Karmachari Commission, raised the issue of recruitment
चंडीगढ़। शहर के सफाईकर्मी यूनियन के पदाधिकारियों ने ओमप्रकाश सैनी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वेंकटेश से यूटी गेस्ट हाउस में मुलाकात की। पदाधिकारियों ने कई मांगों का एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें सफाई कर्मियों को आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।अध्यक्ष एम वेंकटेश ने अगले महीने चंडीगढ़ का दौरा करने और कर्मियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों को आ रही दिक्कतों को अध्यक्ष के सामने रखा और जल्द अधिकारियों की मनमानी को रोकने के लिए उनसे गुहार लगाई। मांग की गई कि सफाई कर्मचारियों के हित में ऐसी पॉलिसी बनाई जाए, जिसके मृतक सफाई कर्मचारियों के परिवारजनों को तुरंत लाभ मिले सके। उनके आश्रितों को तुरंत नौकरी पर रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारियों के परिवारों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। 1987 के बाद कोई भी भर्ती नहीं की गई, जिस कारण बड़े स्तर पर शोषण हो रहा है। कृष्णा चड्ढा ने यूनियन द्वारा मांग की है कि कर्मियों को जल्द पक्का किया जाना चाहिए। जो लोग रिटायर हो जाते हैं, उनकी पेंशन जल्द लगानी चाहिए और बकाया भुगतान भी करना चाहिए।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष एम वेंकटेश ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द चंडीगढ़ का फरवरी में दौरा करेंगे और प्रशासक के समक्ष इन मुद्दों को उठाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान पुहाल, ओमपाल सिंह चावर, जसबीर टॉक, विशाल वेद, सत्येंद्र, तिसावर और पूर्व मेयर राजेश कालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article