फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees meet from VC to implement roster

रोस्टर लागू कराने को वीसी से मिले कर्मचारी

Wed, 15 Sep 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Employees meet from VC to implement roster
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में रोस्टर (पदोन्नति में आरक्षण) लागू करने की मांग को लेकर वीसी प्रो. राज कुमार से कर्मचारी मिले। प्रो. राज कुमार ने रोस्टर की प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह जल्द लागू होगा। इस पर कर्मचारियों ने उनका आभार जताते हुए कहा कि पहले किसी वीसी ने यह कदम उठाया है। इससे पहले कर्मचारियों को रोस्टर का लाभ देने का प्रयास नहीं हुआ।
विज्ञापन

एससी-एसटी, बीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा कि संविधान के मुताबिक जिस वर्ग को जो अधिकार मिले हैं, उसका लाभ मिलना चाहिए। आजादी के बाद से लोग रोस्टर के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन पीयू ने इस पर काम नहीं किया। जैसे ही वीसी प्रो. राज कुमार ने जिम्मेदारी संभाली तो उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज पाकर कमेटी बनाकर रोस्टर तैयार करवाया। अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही रोस्टर का लाभ मिलेगा। सभी कर्मचारियों ने वीसी का आभार जताया। साथ ही आगे की प्रक्रिया भी पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed