फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employee trapped while cleaning lift, dies

चंडीगढ़: लिफ्ट की सफाई के दौरान फंसा कर्मचारी, मौत

Thu, 16 Feb 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Employee trapped while cleaning lift, dies
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित हयात होटल में वेलेंटाइन डे के दिन दिल दहला देने वाली घटना घटी। दोपहर के समय होटल के अंदर लिफ्ट के कैप्सूल की सफाई कर रहे एक कर्मचारी की फंसने से मौत हो गई। इस मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।मृतक की पहचान धनास निवासी 25 वर्षीय गुरमीत के रूप में हुई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने होटल के सिक्योरिटी मैनेजर अनिल कुमार पठानिया के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि अज्ञात की लापरवाही और मशीन के फेलियर की वजह से उनके कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरमीत दोपहर के समय ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट के कैप्सूल की अंदर से सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से लिफ्ट आ गई। वह कैप्सूल और लिफ्ट के बीच में बुरी तरह से फंस गया। शरीर दबने की वजह से पीड़ित बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में उसे सेक्टर-8 स्थित अपोलो क्लीनिक ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-17 थाना के प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे की है। पीड़ित लिफ्ट की सफाई कर रहा था। इस दौरान फंसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि किसकी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। गुरमीत की तीन महीने की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed