फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Emphasis was laid on burning foreign goods and adopting indigenous products

Chandigarh News: विदेशी सामान को जला स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

Mon, 11 Aug 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was laid on burning foreign goods and adopting indigenous products
रायपुररानी। गांव खेड़ी में रविवार को स्वदेशी सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विदेशी सामान के खिलाफ एक सशक्त विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान गांववासियों ने विदेशी उत्पादों का प्रतीकात्मक रूप से विरोध करते हुए उन्हें जलाया। कार्यक्रम में युवा, व्यापारी और समाजसेवी संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और स्वदेशी के पक्ष में जोशीले नारे लगाए। जिला अर्चक प्रमुख सुभाष सेमवाल और प्रदीप नवानी जिला संयोजक बजरंग दल ने कहा कि स्वदेशी अपनाना अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की अनिवार्यता बन चुका है। उन्होंने गांववासियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि भारत आत्मनिर्भर बने और विदेशों पर निर्भरता कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed