फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Emergency Landing Of Indian Air Force Helicopter

सोनीपत में वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, ठीक होने के बाद उड़ान भरी

Fri, 26 Jun 2020 12:55 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 26 Jun 2020 12:55 PM IST
सार

  • मैकेनिकल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे में ठीक किया, उसके बाद भरी उड़ान
  • हिंडन एयरबेस से आया था हेलीकॉप्टर, प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा
  • सुबह 9.45 बजे कराई गई आपात लैंडिंग, 11.13 बजे उडान भरकर वापस गया 

विज्ञापन
Emergency Landing Of Indian Air Force Helicopter
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (केजीपी) पर शुक्रवार सुबह 9.45 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। हेलीकॉप्टर हिंडन एयरबेस से उड़ा था और इसमें पायलट सहित वायुसेना के चार जवान सवार थे। आपात लैंडिंग के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की सूचना पर राई व कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केजीपी की एक लेन बंद कर वाहनों को दूसरी लेन पर डायवर्ट कराया। बाद में वायुसेना के दूसरे हेलीकॉप्टर से अधिकारी व इंजीनियर वहां पहुंचे और 11.13 बजे हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी दूर कर उसे वापस हिंडन एयरबेस रवाना किया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी तो पुलिस ने मशक्कत से नियंत्रित कर दूर किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह हिंडन एयरबेस से वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने पायलट सहित चार जवानों को लेकर उड़ान भरी थी। उसके इंजन में कुछ खराबी आ गई, लेकिन तब तक हेलीकॉप्टर सोनीपत में यमुना के पास केजीपी के करीब पहुंच चुका था। जिस पर पायलट ने करीब 9.45 बजे केजीपी की एक लेन पर हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई। उस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन हेलीकॉप्टर को उतरता देख पीछे ही रुक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही राई व कुंडली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और केजीपी की जिस लेन पर हेलीकॉप्टर को उतरा गया था उसे बंद कर वाहनों को दूसरी लेन पर डायवर्ट कर दिया। साथ ही वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया। पायलट ने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर करीब सवा दस बजे वायुसेना का दूसरा हेलीकॉप्टर इंजीनियर व अन्य अधिकारियों को मौके पर उतार कर वापस चला गया।

इस दौरान इंजीनियर ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को दूर किया। जिस पर 11 बजकर 13 मिनट पर हेलीकॉप्टर वापस हिंडन एयरबेस के लिए रवाना हो गया। उसके जाने के करीब 15 मिनट के बाद एक अन्य हेलीकॉप्टर ने केजीपी पर लैंडिंग की। जिसमें सवार होकर इंजीनियर व अधिकारी हिंडर एयरबेस के लिए रवाना हो गए। 

केजीपी पर बनी जाम की स्थित तो लेन बदली गई
वायुसेना का हेलीकॉप्टर केजीपी की गाजियाबाद-कुंडली लेन पर उतरा था। इस कारण इस लेन पर कुछ देर के लिए बागपत की तरफ जाम की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यमुना पुल के पास से वाहनों का रूट डायवर्ट किया और दोनों तरफ के वाहनों को कुंडली से गाजियाबाद जाने वाले लेन से ही गुजारना शुरू किया। करीब साढ़े 11 बजे स्थित सामान्य कर दी गई। 

लोगों की लग गई थी भीड़
केजीपी पर हेलीकॉप्टर उतरने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के साथ ही केजीपी पर सफर कर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि केजीपी पर हेलीकॉप्टकर को क्यो उतारा गया। बाद में उन्हें तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटा दिया। 

पुलिस को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि केजीपी पर तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। जिस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के सभी कदम उठाए गए। लोगों को हटाने के साथ ही एक लेन से वाहनों को निकाला गया। हेलीकॉप्टर ठीक होने के बाद वायुसेना के जवान उसे ले गए। -हंसराज, डीएसपी लॉ एंड आर्डर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed