{"_id":"d06f31d1b891f0d428c54b5798bbd7aa","slug":"emergency-landing-of-army-helicopter-in-bhiwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी के हेलीकॉप्टर की भिवानी में इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी के हेलीकॉप्टर की भिवानी में इमरजेंसी लैंडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के कारण सोमवार दोपहर आर्मी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हरियाणा के भिवानी के किरोड़ीमल पार्क में करवाई गई। मौसम साफ होने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इस दौरान पार्क में देखने वालों की भीड़ जुटी रही। हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर को आंधी भी आई। खराब मौसम के कारण आर्मी के एक हेलीकॉप्टर की दोपहर करीब पौने तीन बजे इमरजेंसी लैंडिंग किरोड़ीमल पार्क में करवाई गई। पहले नेकीराम पार्क में लैंडिंग की योजना थी मगर पेड़-पौधे होने के कारण किरोड़ीमल पार्क को चुना गया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना पर पुलिस ने भी दौड़ लगाई। पहले शहर थाना पुलिस और दिनोद गेट चौकी पुलिस पार्क पहुंची। बाद में एक रिजर्व फोर्स को सुरक्षा के लिए बुलाया गया। मैपिंग के बाद हेलीकॉप्टर में सवार दो पायलट ने हेलीकॉप्टर की फिटनेस जांची और सायं करीब सवा चार बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन
फोटो और सेल्फी लेते रहे: हेलीकॉप्टर देखने वाले लोग फोटो खिंचने में जुटे था। अधिकतर युवा सेल्फी ले रहे थे। अनेक लोगों ने अपने बच्चों को खड़ा कर ऐसा एंगल बनाया कि फोटो में ऐसे लगे मानो बच्चा हेलीकॉप्टन के साथ खड़ा है। युवाओं ने हाथों हाथ फोटो व्हाट्सअप, फेसबुक पर भी अपलोड किए। लोगों को छतों से भी मोबाइल से फोटो खिंचते देखा गया।