{"_id":"66d35aeb53225fd951096101","slug":"emergency-kangana-s-film-emergency-did-not-get-certificate-center-gave-information-in-high-court-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emergency: कंगना की फिल्म इमरजेंसी को नहीं मिला सर्टिफिकेट, केंद्र ने हाईकोर्ट में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Emergency: कंगना की फिल्म इमरजेंसी को नहीं मिला सर्टिफिकेट, केंद्र ने हाईकोर्ट में दी जानकारी
Sat, 31 Aug 2024 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:33 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा किया है।
विज्ञापन
कंगना रणौत। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी पर रोक की मांग की याचिका पर केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने अभी तक सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है। केंद्र के इस जवाब पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए याची को सेंसर बोर्ड की कमेटी के पास मांग रखने व दोबारा याचिका दायर करने की छूट दी।
विज्ञापन
मोहाली निवासी गुरिंदर सिंह और गुरमोहन सिंह ने एक जनहित याचिका दायर कर इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। गौरतलब है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ‘इमरजेंसी’ फिल्म का पंजाब में विरोध शुरू हो गया था। फिल्म में देश में लगे आपातकाल की कहानी को दिखाया गया है। कंगना खुद पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी के रोल में हैं।
विज्ञापन