फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elite police force in the state will deal with emergencies says sukhbir badal

सुखबीर का एलान, आपात स्थिति से निपटने को बनेगा एलीट पुलिस बल

Mon, 26 Dec 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Elite police force in the state will deal with emergencies says sukhbir badal
- फोटो : File Photo
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने घोषणा की है कि राज्य में आतंकी हमले और हाईजैकिंग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए 250 पुलिस कर्मचारियों का विशेष बल गठित किया जाएगा। इस पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक, हथियारों और सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन


वे पंजाब पुलिस में शामिल किए गए 125 खिलाड़ियों, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर पदक विजेता खिलाड़ियों व अन्य पुलिस कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए टैगोर थियेटर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस देश की बेहतरीन फोर्स है, जिसमें साहसी और बहादुर जवान हैं, जो किसी भी चुनौती का डटकर सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के कुल 70 हजार कर्मचारियों में अकाली-भाजपा सरकार ने बीते आठ साल के दौरान 26 हजार युवाओं को भर्ती किया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब पुलिस को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करके विश्व की उत्तम फोर्स में शामिल करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ पदक विजेता बने डीएसपी, 125 की हुई सीधी भर्ती

Elite police force in the state will deal with emergencies says sukhbir badal
Sukhbir Badal - फोटो : File Photo
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस में 4500 महिलाआें को भर्ती किया गया है। 200 महिलाओं को पहली बार पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। महिला पुलिस कर्मचारियों की अलग सवैट टीम भी तैयार की जाएगी। पंजाब पुलिस में पदोन्नति का उल्लेख करते हुए सुखबीर बादल ने बताया कि प्रत्येक रैंक की पदोन्नतियां करते हुए 25 हजार कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। अब ऐसी नीति बना दी गई है कि 8 और 16 वर्ष के बाद कर्मचारियों की स्वत: ही पदोन्नति हो जाया करेगी।

बादल ने राज्य में चोटी के खिलाड़ी तैयार करने में पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में खिलाड़ियों के रहन सहन और पढ़ाई का खर्चा पंजाब सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक जिले में खेल स्कूल खोलेगी। इस अवसर पर डीजीपी सुरेश अरोड़ा, उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, एडीजीपी प्रबंध दिनकर गुप्ता, एडीजीपी आईपीएस सहोता, डायरेक्टर (खेल) राहुल गुप्ता उपस्थित थे।

नौ पदक विजेता बने डीएसपी, 125 की हुई सीधी भर्ती
उप मुख्यमंत्री व प्रदेश के खेल मंत्री सुखबीर बादल ने इस कार्यक्रम के दौरान नई खेल नीति के तहत ऐसे नौ खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस में डीएसपी के ओहदे पर नियुक्ति संबंधी पत्र सौंपे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह खिलाड़ी हैं- राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एथलीट मंदीप कौर, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हाकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह चंदी, धर्मवीर सिंह और सरवनजीत सिंह, एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता एथलीट खुशबीर कौर और एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता हाकी खिलाड़ी अमनदीप कौर।

643 कर्मचारियों को पंजाब पुलिस के विभिंन विंगों में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल रैंक में भर्ती करने के नियुक्ति पत्र भी दिये गये। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रतिवर्ष 125 खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस में भर्ती करने की घोषणा भी की। उन्हाेेंने कहा कि इस भर्ती के लिए पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई थी और सभी को शुद्ध मेरिट के आधार पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed