{"_id":"637136997d7d12139e411209","slug":"eligible-persons-in-haryana-will-get-ayushman-cards-from-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: हरियाणा में आयुष्मान कार्ड इसी महीने से मिलेंगे, बीपीएल सूची भी होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: हरियाणा में आयुष्मान कार्ड इसी महीने से मिलेंगे, बीपीएल सूची भी होगी जारी
Mon, 14 Nov 2022 12:56 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:56 AM IST
सार
29 या 30 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा आ सकती हैं। वह कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गीता जयंती समारोह को लेकर प्रेसवार्ता भी कर रहे हैं। इसमें वह समारोह का पूरा कार्यक्रम साझा करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पात्र लोगों को इसी महीने से आयुष्मान कार्ड मिलना शुरू हो जाएंगे। मनोहर लाल सरकार ने 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले सभी परिवारों को योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। साथ ही बीपीएल परिवारों की सूची जल्दी जारी होगी। इस बार किसी को यह कार्ड बनवाने के लिए आवेदन नहीं करना होगा।
विज्ञापन
भाजपा ने 2024 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अब सरकार का पूरा ध्यान विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने पर रहने वाला है। पहली दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में भी जनहित से जुड़े बड़े निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। साथ ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने पर भी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीते मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक में भी विकास कार्यों को लेकर चर्चा की है। साथ ही मंत्रियों को अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट बनाने को कहा है। उन्होंने मंत्रियों को बताया है कि इस बार बीपीएल कार्ड उन्हीं के बनेंगे, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये है और परिवार पहचान पत्र बना हुआ है। सरकार का पूरा ध्यान अब शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी रहेगा। चूंकि, विपक्षी दल इन्हें ही मुद्दा बना रहे हैं। सड़कों की खस्ताहालत भी सरकार जल्द सुधारेगी। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
29 या 30 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा आ सकती हैं। वह कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गीता जयंती समारोह को लेकर प्रेसवार्ता भी कर रहे हैं। इसमें वह समारोह का पूरा कार्यक्रम साझा करेंगे।