{"_id":"6591bce43a0571b363015f68","slug":"eligible-candidates-are-not-available-for-pgt-592-posts-will-remain-vacant-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-318652-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीटी के लिए नहीं मिल रहे योग्य उम्मीदवार, 592 पद रह जाएंगे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीटी के लिए नहीं मिल रहे योग्य उम्मीदवार, 592 पद रह जाएंगे खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आयोग ने जारी किया फाइन आटर्स और फिजिकल एजुकेशन का विस्तृत परिणाम
-अभ्यर्थियों को 12.5 अंकों में से 1 नंबर से भी कम अंक मिले
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग को पीजीटी भर्ती के लिए भी कुल पदों के मुकाबले पूरे योग्य उम्मीदवार नहीं मिले। ऐसे में अन्य भर्तियों की तरह इस भर्ती में भी आधे पदों का खाली रहना तय है। आयोग ने फाइन आर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन पदों के लिए विस्तृत परिणाम जारी किया है। खास बात ये है कि इन विषयों में काफी संख्या में अभ्यर्थियों को 12.5 अंकों के साक्षात्कार में 1 नंबर से भी कम मिले हैं। अभ्यर्थियों ने इस पर आपत्ति भी जताई है। हालांकि, अभी तक आयोग ने चयन सूची जारी नहीं की है। संभावना है कि इसी सप्ताह आयोग चयन सूची जारी करेगा।
फाइन आटर्स के कुल 580 पदों के लिए 255 अभ्यर्थियों के विस्तृत अंक जारी किए हैं। दो अभ्यर्थियों का परिणाम सील बंद है। ऐसे में यदि सभी का चयन भी होता है तो भी 323 पद खाली रह जाएंगे। इसी प्रकार, पीजीटी फिजिकल एजुकेशन 680 पदों में से 414 का परिणाम जारी किया गया है। इनमें से दो गैर हाजिर, एक रिजेक्ट और दो का परिणाम सील बंद है। अगर यहां भी सभी 411 का चयन हो जाएं तो भी 269 पद खाली रहने तय हैं। ऐसे में दोनों विषयों के कुल 1260 पदों में से 592 पद खाली रहने तय हैं।
साक्षात्कार में 0.83 अंक भी मिले
अभ्यर्थियों को 12.5 अंकों के साक्षात्कार में 1 से भी कम 0.83, 0.98 अंक भी मिले हैं। इनके अलावा, 1 से लेकर 9.50 अंक भी अभ्यर्थियों ने प्राप्त किए हैं। अभ्यर्थियों की आपत्ति है कि क्या एचटेट और स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में 1 भी अंक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
पहले भी खाली रह चुके हैं पद
इससे पहले आयोग 600 एडीओ की भर्ती को लेकर विवादों में आया था। इसमें केवल 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इसी प्रकार, मधुबन स्थित फाॅरेंसिक लैब के विशेषज्ञों का परिणाम जारी किया तो बताया कि आयोग को इन पदों के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिला। भर्ती को लेकर आयोग ने शर्त लगा रखी है कि स्क्रीनिंग टेस्ट में 50 फीसदी अंक लेना जरूरी है।
भर्ती कुल पद खाली रहे
एचसीएस (कार्यकारी शाखी) : 100 39
एडीओ कृषि विभाग : 600 550
पीजीटी संगीत : 80 55
पीजीटी पोलिटिकल साइंस 287 95
लेक्चरर इलेक्ट्रिकल 61 21
लेक्चरर कंप्यूटर इंजीनियरिंग 44 10
लेक्चरर इंस्ट्रूमेंट 17 9