फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity theft is not stopping in Haryana

Haryana News: हरियाणा में थम नहीं रही बिजली चोरी, हर माह 22 करोड़ रुपये का झटका

Mon, 20 Nov 2023 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Nov 2023 12:08 AM IST
सार

प्रदेश के 22.54 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 7400 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें से 16 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर 4,295 करोड़ रुपये बकाया हैं और इनके कनेक्शन जुड़े हैं। इनके अलावा छह लाख उपभोक्ताओं पर 3,166 करोड़ रुपये का बिल बकाया है

विज्ञापन
Electricity theft is not stopping in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदेश में बिजली चोरी रुक नहीं पा रही है। प्रदेश में औसतन हर माह 22 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली चोरी हो रही है। सालाना बिजली चोरी की बात करें तो औसतन 275 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी जाती है। साल में 82 हजार से अधिक बिजली चोरी के मामले सामने आते हैं। रोजाना औसतन 225 बिजली चोरी के मामले पकड़े जाते हैं। खास बात है कि ये आंकड़े वो हैं, जो सरकार ने पकड़े हैं। इनके अलावा जो बिजली चोर पकड़े नहीं जाते उनकी संख्या अलग है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में सालाना 140 करोड़ और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) में 135 करोड़ रुपये की बिजली चोरी होती है। साल 2022-23 की बात करें तो प्रदेशभर में कुल 3,30,678 कनेक्शन जांचे गए। इनमें से 82,243 कनेक्शनों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी पर 275 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका गया और इसमें से 166 करोड़ रुपये की वसूली हुई।

विज्ञापन

22.54 लाख उपभोक्ताओं पर 7400 करोड़ बकाया

प्रदेश के 22.54 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 7400 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें से 16 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर 4,295 करोड़ रुपये बकाया हैं और इनके कनेक्शन जुड़े हैं। इनके अलावा छह लाख उपभोक्ताओं पर 3,166 करोड़ रुपये का बिल बकाया है और निगम ने इनके कनेक्शन काटे हैं। दोनों निगमों की बात करें तो यूएचबीवीएन के 7.77 लाख उपभोक्ताओं पर 2,365 करोड़ रुपये और डीएचबीवीएन के 14 लाख उपभोक्ताओं पर 5,096 करोड़ रुपये बकाया है। प्रदेश में कुल बिजली उपभोक्ता 76 लाख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

      साल   बिजली चोरी के केस

  • 2013   16496
  • 2014   9239
  • 2015   16095
  • 2016   22633
  • 2017   95407
  • 2018   55225
  • 2019   28328
  • 2020   62605
  • 2021  65328
  • 2022  82087
  • 2023   36697 (जुलाई तक)

 

बिजली चोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि पहली बार सभी बिजली निगम घाटे की बजाय मुनाफे में हैं। लाइन लॉस को 36 फीसद से घटाकर 14 फीसद पर लाया गया है। भविष्य में भी बिजली चोरों के खिलाफ शिकंजा कसना जारी रहेगा। -रणजीत सिंह चौटाला, बिजली मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed