{"_id":"5898666d4f1c1b9052378651","slug":"electricity-nigam-sent-bill-of-81-lakh-for-rental-house-at-rohtak-of-punjab-heart-attack-to-owner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम का कारनामा जानकर होश उड़ जाएंगे, बुजुर्ग की जान पर बन गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम का कारनामा जानकर होश उड़ जाएंगे, बुजुर्ग की जान पर बन गई थी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
बिजली निगम का ऐसा अनोखा कारनामा सामने आया, जानकार बुजुर्ग की जान पर तो बन गई थी। आपके भी होश उड़ जाएंगे, देखिए और सावधान रहिए। मामला हरियाणा के रोहतक का है। पीड़ित का नाम फूल कंवर है।
अमर उजाला पत्रकार को जानकारी देते हुए फूल कंवर ने बताय कि वह किराए के मकान में रहता है। हर महीने उसका बिजली बिल डेढ़ से दो हजार के बीच आता है। पिछला बिल नवंबर 2016 में ही भरा था और वो भी 1338 रुपये।
जनवरी में नया बिल आया तो देखकर उसके होश उड़ गए और उसकी तबीयत खराब हो गई। बिल 81 लाख 54 हजार 342 रुपए का था और उसमें 9 लाख 94 हजार 639 रुपए यूनिट्स की खपत दिखाई गई थी। वह बिल ठीक कराने को निगम ऑफिस गया तो आश्वासन देकर लौटा दिया गया।

फूल कंवर ने आरटीआई लगाकर मांगा जवाब
बिजली का बिल
फूल कंवर ने बताया कि अब वह इस गलती का अहसास कराकर रहेगा और इसके पीछे की वजह भी जानकर रहेगा। इसके कारण उसकी जान जाते-जाते बची। अगर कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेवार होता?
फूल कंवर ने आरटीआई लगाकर मामले की तह तक पहुंचने का तरीका निकाला है। अब एक्सीईएन सिटी ने संबंधित एसडीओ को आरटीआई का जवाब देने को कहना है।
फूल कंवर ने बताया कि जब उसने मामले के बारे में बिजली निगम कर्मियों से बातचीत की तो जवाब मिला कि एक लाख कनेक्शन हैं। अगर किसी एक-दो में कंप्यूटर से गलती हो गई है तो उसे ठीक कर देंगे। लोगों के अकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर हो जाते हैं। बिजली बिल में ऐसा हो गया तो क्या बड़ी बात हो गई।