फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity department caught electricity theft at 3005 places in Haryana

बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान: हरियाणा में 20 हजार स्थानों पर छापा, 3005 जगहों पर पकड़ी गई चोरी, 9.82 करोड़ रुपये का जुर्माना

Sat, 16 Jul 2022 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Jul 2022 12:28 AM IST
सार

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 243 टीमों ने 5860 स्थानों पर छापेमारी की और 1286 जगहों पर चोरी पकड़ी। 2.9 मेगावाट की चोरी के बदले 4.94 करोड़ रुपये का जुर्माना किया है। 

विज्ञापन
Electricity department caught electricity theft at 3005 places in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में बिजली विभाग ने बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पूरे प्रदेश में दिनभर चले अभियान के तहत 20 हजार स्थानों पर चेकिंग की गई। इनमें से 3005 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। कुल 6.5 मेगावाट की बिजली चोरी के मुकाबले 9.82 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में सबसे अधिक एक-एक करोड़ रुपये से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार अलसुबह शुरू हुआ चेकिंग अभियान देर रात तक जारी रहा। कुल 495 टीमों ने एक साथ चेकिंग शुरू, सुरक्षा की दृष्टि से टीमों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। उत्तर हरियाणा और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। देर रात तक टीमों ने कुल 19789  स्थानों पर छापा मारा। 
विज्ञापन


खासकर फैक्ट्री, दुकानें और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ता भी टीमों के निशाने पर रहे। उत्तर हरियाणा बिजली निगम की कुल 252 टीमों ने 13929 स्थानों पर चेकिंग की गई और 1719 स्थानों पर चोरी पकड़ी। यहां 3.6 मेगावाट बिजली चोरी पकड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 4.87 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 243 टीमों ने 5860 स्थानों पर छापेमारी की और 1286 जगहों पर चोरी पकड़ी। 2.9 मेगावाट की चोरी के बदले 4.94 करोड़ रुपये का जुर्माना किया है। 

                                  यूएचबीवीएन
सर्कल टीम जांच   चोरी   जुर्माना (लाख में)
पंचकूला 16     1090     48   13.47
अंबाला 24   1791   126   35.36
यमुनानगर 28   1453   156   40.27
कुरुक्षेत्र 22 843 112     31.79
कैथल 24     1264 193     42.4
करनाल 38   1188 167   49.44
पानीपत 22   1718 225     98.74
सोनीपत 33 1610 223 66.34
रोहतक 23 1623 239   53.68
झज्जर 22   1349 230   56.43


                                      डीएचबीवीएन
जिला टीम जांच चोरी   जुर्माना (लाख में)
गुरुग्राम-1  19 267  135     109.46
गुरुग्राम-2   16   611 91     64.16
फरीदाबाद    21   310   135   103.28
पलवल 21  330 149 42.5
रेवाड़ी 18   403   69     30.07
नारनौल  26   1491 161  49.8
हिसार 26     540   104     22.1
फतेहाबाद 13 552   64   11.78
सिरसा   39   263   68     14.37
भिवानी 26 578   201   29.41
जींद 18 515   109       17.26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed