{"_id":"574864184f1c1b9b376907d3","slug":"electricity-crisis-electricity-employee-strike-chandigarh-electricity-nigam-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जून को रहेगा बिजली का संकट, तैयार रहें, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जून को रहेगा बिजली का संकट, तैयार रहें, ये रही वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 May 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग से पिघली तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ वासियों के लिए बेहद अहम खबर। आने वाली 16 जून को बिजली के संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली कर्मचारी 16 जून को सभी शिफ्टों में हड़ताल करेंगे। यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने शुक्रवार को सेक्टर-19 के बिजली कार्यालय के बाहर बिजली कर्मचारियों के धरना को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में सात सौ से भी अधिक पोस्ट खाली पड़ी है। इन पदों को भरा नहीं जा रहा है। इसके कारण वर्कलोड बढ़ जाने से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा विभाग में फॉल्ट लोकेटर वैन, बूम लैडर, ट्रांसफर्मर, केबल, ज्वाइंट, मीटर, फ्यूज वायर सहित अन्य जरूरी सामान का इंतजाम नहीं है।
पेंडिंग वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा पांच प्रतिशत सीलिंग खत्म कर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी पर रखने की मांग है। धरना में चेतावनी दी गई कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो 16 जून को सभी शिफ्टो में बिजली कर्मचारी हड़ताल करेंगे। इसके लिए जनता को होनेवाली परेशानी के लिए प्रशासन के अधिकारी जिम्मवार होंगे। धरना को कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।