फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electric shock to two brothers at mohali village, one died on the spot and another critical

दो भाइयों को लगा करंट, एक की मौत एक गंभीर, ऐसे हुआ हादसा

Thu, 15 Dec 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
electric shock to two brothers at mohali village, one died on the spot and another critical
मोहाली में दो भाइयों को लगा करंट
दो भाइयों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहाली में लांडरा के गांव बठलाना में वीरवार शाम को एक युवक की बिजली का करेंट लगने से मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप में जख्मी हो गया। मृतक की पहचान सरबजीत 22 के रूप में हुई है। जबकि उसका भाई की हालत गंभीर है। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गांव वासियों ने पावरकॉम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि उनके खेतों में मोबाइल टावर को बिजली की सप्लाई देने के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर से अथ में खेतों में करेंट आ गया। गांव के नंबरदार के ब्लॉक समिति मेंबर हरपाल सिंह ने बताया कि घटना शाम पांच बजे के करीब है। सरबजीत अपने खेतों में पानी लगाने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन


उसने अभी पहले क्यारी में पानी छोड़ा था कि पानी का नक्का ठीक करने के लिए खेत में गया था। तभी पानी में करेट आने से वह वहीं पर गिर गया। तभी थोड़ी दूर पर खड़ा उसका भाई भी उसे बचाने के लिए वहां पहुंच गया। वह भी खेत में घुस गया। इस दौरान उसे भी करेंट के झटके लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्लाने की आवाज सुनकर बंद की बिजली की सप्लाई

electric shock to two brothers at mohali village, one died on the spot and another critical
R K Electricals - फोटो : Demo Pic
हरपाल सिंह ने बताया कि इसी बीच वहां पर सड़क के दूसरी साइड पेट्रोल पंप के कुछ मुलाजिमों ने उन्हें खेतों में चिल्लाते हुए देखा तो वह तुरंत मौके पर आए। उन्होंने तुरंत ट्रांसफार्मर को बंद कर बिजली की सप्लाई रोकी। साथ ही दोनों भाई को गंभीर हालत में सोहाना के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने सरबजीत को मृत घोषित कर दया। जबकि दूसरे भाई काला को जरूरी सहायता मुहैया करवाई गई।

जब इस संबंधी पावरकॉम बनूड़  के एसडीईओ गौरव कंबजो ने कहा कि इस संबंधी मामला उनके ध्यान में नहीं है। बठलाना दैड़ी लाइन के जेई बचित्तर  सिंह ने कहा कि उन्हें अभी घटना का पता चला । कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। यदि ट्रांसफार्मर में कोई कमी है या करंट आया है तो बिजली सप्लाई ठप हो जानी थी। ऐसा नहीं हुआ।

लोगों ने बताया कि दर्शन सिंह खेत में बिजली का अपना कोई कनेक्शन नहीं था। वह इंजन के माध्यम से अपनी फसल में सिंचाई करता है। पावरकॉम ने सड़क के दूसरी साइड मोबाइल टावर को बिजली की सप्लाई देने के लिए उनके खेत में ट्रांसफार्मर लगाया हुआ था। वहीं, लोगों ने इस संबंधी पुलिस में भी शिकायत देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed