फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electric bill will be now paid at home-based QR code system

अब घर बैठे इस तकनीक से चुटकी में भर जाएगा बिजली का बिल, जानें कैसे करना होगा भुगतान

Sun, 02 Sep 2018 03:56 PM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Sep 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Electric bill will be now paid at home-based QR code system
बिजली का बिल
अब बिजली के बिल  के लिए लंबी-लंबी कतारें लगाना और घंटों का इंतजार करना गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। बिजली विभाग इसके लिए एक नई व्यवस्था ला रहा है। चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट अपने उपभोक्ताओं को अब भारत क्यूआर कोड के माध्यम से भी बिल भुगतान की सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ता बिजली बिल पर उपलब्ध क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर घर बैठे ही एप के जरिए बिल का भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से जहां लोगों को बिल जमा करने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलेगा, वहीं मोबाइल से तत्काल बिल जमा होने जानकारी भी मिल जाएगी। 
विज्ञापन


मोबाइल में ऐसे काम करेगा ऐप 
बिजली बिल अदायगी की सेवा में क्यूआर कोड का समावेश किया जाएगा। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस से लिंक किया गया क्यूआर कोड बिजली बिल के साथ प्रिंट होकर ग्राहक को मिलेगा। ग्राहक इस क्यूआर कोड को अपने मोबाइल के भीम एप या किसी भी अन्य यूपीआई लिंक वाले बैंक एप से स्नैक कर आसानी से बिल का भुगतान कर सकेंगे। इसमें उन्हें किसी तरह के झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिल का ब्योरा एप के ऊपर दिखाई देगा। इसके बाद ग्राहक कुछ ही सेकेंड में अपना भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन


नवंबर तक शुरू हो जाएगी सुविधा
इस सुविधा से सिटी के करीब 1.20 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी लाइनों में लगने से निजात मिलेगी। बिजली बिलों पर दी जाने वाली यह देश की भारत क्यूआर कोड भुगतान सुविधा है। इस सुविधा का लाभ चंडीगढ़ सिटी, मनीमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया, धनास सहित दर्जनों इलाकों के उपभोक्ताओं को मिलेगा। अक्टूबर लास्ट या फिर नवंबर तक यह सुविधा यहां के लोगों के लोगों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोड की सुविधा जल्द ही सिटी के बिजली उपभोक्ताओं को मिलने लगेगी। इसकी प्रक्रिया डिपार्टमेंट स्तर पर तेजी से चल रही है।-एमपी सिंह, एसी इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट, यूटी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed