फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elections will be held by raising hands, election officers will count and declare the winner

Chandigarh News: हाथ खड़े करके ही होंगे चुनाव, चुनाव अधिकारी गिनेंगे और विजेता की करेंगे घोषणा

Thu, 17 Jul 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Elections will be held by raising hands, election officers will count and declare the winner
चंडीगढ़। शहर में अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हाथ खड़े करके ही किया जाएगा। नगर निगम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कुछ दिन पहले ही पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने इसे मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार अगर किसी पद पर दो या उससे ज्यादा उम्मीदवार होंगे, तो जो सबसे ज्यादा हाथ उठाकर समर्थन पाएगा, वही मेयर बनेगा। चुनाव की अध्यक्षता करने वाला अधिकारी यह देखेगा कि किसे कितने वोट मिले और उसकी पुष्टि भी करेगा। पूरी प्रक्रिया को लिखित रूप में रिकॉर्ड किया जाएगा। अगर दो उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलते हैं तो फैसला लॉटरी के जरिए होगा। लॉटरी उसी समय और उम्मीदवारों की मौजूदगी में निकाली जाएगी। जिस उम्मीदवार के नाम की लॉटरी निकलेगी, उसे एक अतिरिक्त वोट मिला माना जाएगा और उसे ही मेयर घोषित किया जाएगा। इस चुनाव की पूरी रिकॉर्डिंग की जाएगी और कम से कम 90 दिन तक उसे संभाल कर रखा जाएगा। इसके साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम (प्रक्रिया और कार्य संचालन) विनियम, 1996 की धारा 7 से लेकर 16 तक को समाप्त कर दिया गया है। यह संशोधन चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पंजाब म्यूनिसिपल कारपोरेशन एक्ट, 1976 की धारा 398(2) के तहत किया गया है, जो चंडीगढ़ पर भी लागू होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed