फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   elections for new mayor, senior deputy mayor and deputy mayor on jan 9

मेयर चुनाव: 9 को फैसला, सूद और मौदगिल की लड़ाई में तीसरे की खुल सकती है लॉटरी

Wed, 20 Dec 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
elections for new mayor, senior deputy mayor and deputy mayor on jan 9
- फोटो : File Photo
9 जनवरी को नगर निगम के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होंगे। डीसी आफिस ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर नगर निगम को भेज दी है। पिछली बार 12 जनवरी को चुनाव हुए थे, जबकि इस बार पहले ही चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही अब नगर निगम जल्द ही चुनाव अधिकारी तय कर नामांकन का शेडयूल जारी कर देगा। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दावेदारों ने लाबिंग तेज कर दी है। 
विज्ञापन


पिछली बार नगर निगम ने पूर्व मेयर कमला शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया था। पूरे शहर की नजर इस चुनाव पर रहती है। एक जनवरी से नामांकन भरने की प्रकिया शुरू हो सकती है, जिसका शेडयूल दो से तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा। नामांकन भरने के अलावा वापस लेने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। चुनाव की तारीख सामने आने पर इसकी सूचना भाजपा पार्टी से पार्टी प्रभारी प्रभात झा को दे दी है।
विज्ञापन


झा दो जनवरी को सभी पार्षदों की राय जानने के लिए चंडीगढ़ में आ रहे हैं। सभी पार्षदों की राय जानने के बाद ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। चुनाव के समय डीसी अजीत बाला जी जोशी भी सदन में उपस्थिति रहेंगे। कुल 26 पार्षद और सांसद किरण खेर मतदान करेंगे, जबकि यह पहली बार होगा, जब नगर निगम के 9 मनोनीत पार्षद वोट नहीं डालेंगे क्योंकि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनके वोट के अधिकार को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूद और मौदगिल की लड़ाई में तीसरे की खुल सकती है लाटरी

elections for new mayor, senior deputy mayor and deputy mayor on jan 9
अरुण सूद - फोटो : File Photo
सूद और मौदगिल की लड़ाई में तीसरे की खुल सकती है लाटरी
भाजपा में इस समय अरुण सूद और देवेश मौदगिल दो प्रमुख दावेदार हैं। इन दोनों दावेदारों के लिए भाजपा पार्टी बंटी हुई है। मौदगिल के लिए सांसद किरण खेर और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का गुट लॉबिंग कर रहा है, जबकि अरुण सूद के लिए भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन गुट लॉबिंग कर रहे हैं।

किसी एक का उम्मीदवार तय होने पर गुटबाजी उभरनी तय है। ऐसी स्थिति में किसी तीसरे की लाटरी खुल सकती है। ऐसी स्थिति में पार्टी शक्ति देव शाली, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता और महेश इंद्र सिद्धू के नाम पर भी विचार कर सकती है। इस समय नगर निगम में भाजपा के कुल 20 पार्षद हैं, जिनमे सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता अकेले ऐसे हैं, जो कि तीसरी बार चुनाव जीतकर आए हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी के पास सिर्फ 4 ही पार्षद है।

कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा में एक उम्मीदवार का नाम तय होने पर दूसरा गुट नाराज होगा, जिससे कोई बगावत करके चुनाव में खड़ा होगा, जिसका फायदा उन्हें मिलेगा। अगर कांग्रेस को भाजपा से नाराज पार्षदों का यह इशारा हुआ कि वह कोई बागी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेंगे, लेकिन कांग्रेस की ओर से उतारे गए उम्मीदवार को क्रास वोटिंग कर देंगे। ऐसी स्थिति में देवेंद्र सिंह बबला मेयर चुनाव के लिए नामांकन भर सकते हैं। बबला से कई भाजपा पार्षदों के साथ संबंध भी अच्छे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed