{"_id":"65ee7052a6776f854102b976","slug":"elections-for-chandigarh-finance-and-contract-committee-all-update-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: हंगामे के बीच एफएंडसीसी कमेटी का गठन, चुनाव प्रक्रिया समझाने के दौरान भिड़े पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: हंगामे के बीच एफएंडसीसी कमेटी का गठन, चुनाव प्रक्रिया समझाने के दौरान भिड़े पार्षद
Mon, 11 Mar 2024 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:49 PM IST
सार
गठबंधन से पार्षद जसविंदर कौर, रामचंदर यादव और तरुणा मेहता, जबकि भाजपा की तरफ से महेशइंद्र सिंह सिद्धू, जसमनप्रीत सिंह और लखबीर सिंह बिल्लू ने नामांकन भरा है। कमेटी में सिर्फ पांच ही पार्षद सदस्य हो सकते हैं, इसलिए अगर किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया तो चुनाव होंगे।
विज्ञापन
सदन की बैठक के दौरान आपस में भिड़ते पार्षद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल सदन की बैठक में जबरदस्त हंगामा हो गया। आप-कांग्रेस और भाजपा के पार्षद सदन में पहुंच गए हैं। आज बैठक में फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) का चुनाव है। इससे पहले ही हंगामे के कारण सांसद किरण खेर सदन से चली गईं।
दो घंटे बाद भाजपा के जसमनप्रीत सिंह ने फाइनेंस व कॉन्ट्रेक्ट कमेटी के लिए भरे नामांकन को वापस ले लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के जसविंदर कौर, रामचंद्र यादव व तरुणा मेहता और भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू व लखबीर सिंह बिल्लू को कमेटी का सदस्य चुन लिया गया। कमेटी के चुनाव प्रक्रिया को समझाने के दौरान पार्षदों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
सदन में अपनी आवाज को कैमरे में क्लियर रिकॉर्ड करने के लिए पार्षद माइक के पास मुंह ले जाकर बोल रहे हैं, ताकि जब कभी वीडियो के रिकॉर्ड की जरूरत पड़े तो पार्षद की आवाज एकदम क्लियर सुनाई दे।
मेयर ने संयुक्त आयुक्त-1 गुरिंदर सिंह सोढी को चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया है। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भी वोटों की गिनती सोढ़ी ने ही की थी। इसके अलावा चुनाव को संपन्न कराने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के सुपरिंटेंडेंट सुनील कुमार और सीनियर असिस्टेंट दिनेश कुमार भी मौजूद रहेंगे। पार्षद नेहा और पूनम की घर वापसी से गठबंधन का पलड़ा भारी है। अगर चुनाव भी होते हैं तो भाजपा का एक पार्षद चुनाव हार सकता है।
आप ला सकती है मुफ्त पानी-पार्किंग का टेबल एजेंडा, भाजपा भी तैयारी में
बैठक के दौरान कई टेबल एजेंडा भी आ सकते हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने और मुफ्त पार्किंग का एजेंडा ला सकते हैं। आप ने नगर निगम चुनाव में इसका वादा किया था। आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के लागू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा एजेंडों को पास करा दिया जाए ताकि उन पर काम शुरू हो सके। मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि उनके पास समय काफी कम है और काम काफी ज्यादा है। उधर, सूत्रों का कहना है कि भाजपा भी टेबल एजेंडा ला सकती है। बता दें कि टेबल एजेंडा कोई भी पार्षद ला सकता है। सिर्फ उस एजेंडा पर एक चौथाई पार्षदों के हस्ताक्षर होने चाहिए यानी नौ पार्षदों की सहमति होनी चाहिए।
दो साल से लटके तीन कमेटियों का भी आज होगा गठन
पिछले दो साल से लटके वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी, रोड कमेटी और हाउस टैक्स असेसमेंट कमेटी का भी सोमवार को गठन होगा। इन कमेटियों में अध्यक्ष और सदस्य पार्षद होते हैं। कमेटियों के पास वित्तीय पावर भी होती है और सड़क-पानी से जुड़े मुद्दे पहले इन कमेटियों में लाया जाएगा। इन कमेटियों के बनने से सबसे बड़ा लाभ होगा कि छोटे-मोटे कामों के लिए सदन या एफएंडसीसी की बैठक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भाजपा ने पिछले दो साल में कमेटियों का गठन नहीं किया था।
मोहाली में बनी रणनीति, आज केजरीवाल से पार्षदों की हो सकती है मुलाकात
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी पार्षदों ने रविवार शाम मोहाली क्लब में प्री-हाउस बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश आप के सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने की। बैठक में मेयर कुलदीप कुमार समेत आप और कांग्रेस के सभी पार्षद उपस्थित रहे। चर्चा हुई कि सोमवार को होने वाली बैठक में कौन-कौन से टेबल एजेंडा लाए जाएंगे और पास कराने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार पार्षद सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकते हैं क्योंकि केजरीवाल मोहाली में ही ठहरे हुए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी यह काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि मंगलवार को आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में संगठन की भी घोषणा कर सकती है।
आज चंडीगढ़ घोषित होगा 7-स्टार गार्बेज फ्री सिटी
सोमवार को सदन में रायपुर कलां के वेटरिनरी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रूम, ऑपरेशन थिएटर व अन्य मशीनों की स्थापना, बुड़ैल में डीआई वाटर सप्लाई पाइपलाइन बिछाने, सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मीबाई भवन की विशेष मरम्मत, डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड पर लगने वाले फ्रेश वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के रफ ऐस्टीमेट को दोबारा मंजूर करने, रायपुरकलां के एबीसी सेंटर के कॉन्ट्रैक्ट को एक्सटेंशन व सेक्टर-38 वेस्ट व रायपुर कलां के लिए टेंडर, हॉर्टिकल्चर वेस्ट उठाने के लिए 50 ट्रैक्टर ट्रॉली किराए पर लेने और चंडीगढ़ को 7-स्टार गार्बेज फ्री सिटी घोषित करने संबंधी एजेंडा लाया जाएगा।