फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elections 2024: Not only the losers... even the winners could not save their tickets

Elections 2024 : हारने ही नहीं... जीतने वाले भी नहीं बचा पाए टिकट, पंजाब में कई बड़े नेताओं का पत्ता साफ

Wed, 01 May 2024 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 06:17 AM IST
सार

इस बार कई बड़े नेता चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं। हारने वालों के साथ ही जीतने वाले नेता भी अपना टिकट नहीं बचा पाए हैं। पंजाब में प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने बड़े नेताओं का भी टिकट काट दिया है।

विज्ञापन
Elections 2024: Not only the losers... even the winners could not save their tickets
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने पंजाब की अधिकतर सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस बार कई बड़े नेता चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं। हारने वालों के साथ ही जीतने वाले नेता भी अपना टिकट नहीं बचा पाए हैं। पंजाब में प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने बड़े नेताओं का भी टिकट काट दिया है। ऐसे नेता भी हैं, जिनकी सीट बदली गई है। कुछ नेता पार्टी बदलकर भी मैदान में उतर रहे हैं। अब तक आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल प्रदेश की सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार कर चुके हैं। इसी तरह कांग्रेस ने 12 और भाजपा ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। 

विज्ञापन


फरीदकोट सीट पर कांग्रेस ने गायक मोहम्मद सद्दीक का टिकट काट दिया है। सद्दीक ने 2019 में शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह को हराया था। कांग्रेस ने यहां से अमरजीत कौर को प्रत्याशी बनाया है। गुरदासपुर से भाजपा ने मौजूदा सांसद और अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया है। सनी ने पिछले चुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ को मात दी थी। उन्होंने पहले ही चुनाव लड़ने से असहमति जताई थी। उनकी जगह दिनेश बब्बू को उतारा है। तीन बार के विधायक बब्बू विधानसभा में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


फिरोजपुर सीट से शिअद के सुखबीर बादल 2019 में कांग्रेस के शेर सिंह से जीते थे। इस बार शिअद ने उनकी जगह नरदेव सिंह बॉबी मान को टिकट दिया है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी परिवार की नाराजगी
जालंधर से पिछली बार कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी जीते थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संतोख का निधन हो गया था। कांग्रेस ने यहां से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार बनाया है। इसके चलते संतोख की पत्नी करमजीत कौर कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं। उनके बेटे फिल्लौर विधायक विक्रमजीत चौधरी को भी कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में निलंबित कर दिया था। 


अमृतसर से हरदीप पुरी की जगह तरणजीत संधू 
भाजपा ने अमृतसर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का टिकट काटकर अमेरिका में भारतीय राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू पर दांव खेला है। पुरी पिछले चुनाव में कांग्रेस से गुरजीत सिंह औजला से हार गए थे। शिअद ने खडूर साहिब सीट पर बीबी जगीर कौर की जगह टकसाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा को उतारा है। वहीं, जालंधर से चरणजीत सिंह अटवाल की जगह कांग्रेस से आए पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी को टिकट दिया है। यहां से अटवाल पिछली बार हार गए थे। पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब से दरबारा सिंह गुरु की जगह बिक्रमजीत खालसा को मैदान में उतारा है। दरबारा पिछला चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह से हार गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed