फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election stunt ordered to regularize construction outside Lal Dora: Chhabra

लाल डोरा से बाहर के निर्माण नियमित करने का आदेश चुनावी स्टंट : छाबड़ा

Tue, 02 Feb 2021 02:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Election stunt ordered to regularize construction outside Lal Dora: Chhabra
चंडीगढ़। प्रशासन द्वारा गांव के लाल डोरा के बाहर बने घरों को नियमित करने के आदेश को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा का चुनावी स्टंट करार दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि ऐसे आदेश पहले भी दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई चुनाव नजदीक होते हैं, तब ऐसे गुमराह करने वाले आदेश भाजपा द्वारा दिला दिए जाते हैं। बाद में लोगों को तोड़फोड़, नोटिस व रिज्यूम की दिक्कतों को झेलना पड़ता है। पहले भी इस तरह के आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए पैसा नहीं है। सड़कें बनाना तो दूर खड्डे भरने के लिए तारकोल नहीं है। छोटे छोटे कामों के लिए सीमेंट तक नही है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए भी एफडी तुड़वानी पड़ रही है। छाबड़ा ने कहा कि शहर की जनता पूछ रही है कि हमारा सांसद कौन है, क्योंकि अगर जनता ने वोट डाल कर जिताया है तो अपनी दिक्कत परेशानियों के हल के लिए किसके पास जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed